फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Food supply in the name of cleanliness in the city, people upset

Sonipat News: शहर में सफाई के नाम पर खानापूर्ति, लोग परेशान

Wed, 17 Apr 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 17 Apr 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Food supply in the name of cleanliness in the city, people upset
खरखौदा। शहर में सफाई के नाम से खानापूर्ति की जा रही है। शहर में ना केवल नालों की सफाई के लिए अलग से टेंडर छोड़ा जा चुका है बल्कि घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए अलग और सड़कों की सफाई के लिए अलग से टेंडर छोड़ा गया है। शहर के हालात देखकर ऐसा कतई नहीं लगता है कि शहर में सफाई का काम जिम्मेदारी के साथ हो रहा है।
विज्ञापन

पहले जहां शहर में आए दिन घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए छोटे ट्रैक्टर-ट्राली गलियों में पहुंचा करते थे, वहीं अब कई दिन से घरों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। लोगों के घरों में कूड़ा सड़ रहा है, जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ ध्यान देने को तैयार नहीं है। एसडीएम ने नगरपालिका के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी थी कि कूड़ा उठाने वाले वाहन पर घंटी लगवाई जाए, ताकि शहर वासियों को पता चल सके कि उनकी गली में सफाई वाले आए हैं। लेकिन अभी तक एक भी कूड़ा गाड़ी पर यह घंटी नहीं लगी है। पहले लगाए गए लाउडस्पीकर अब कूड़ा गाड़ियों से नदारद है। शहर के सार्वजनिक स्थानों व सड़क किनारे गंदगी के ढेर पड़े रहना सामान्य बात हो गई है। नगरपालिका के अधिकारी अनजान बने हुए हैं और इसका खामियाजा शहर वासी भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के सचिव संदीप कुमार ने बताया कि ठेकेदार पर सफाई करने में कोताही बरतने के मामले में जुर्माना लगाया गया है। अगर फिर से लापरवाही दिखाई देती है तो फिर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed