फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Food is being served in the canteen at a cheaper rate than the hotel

Sonipat News: कैंटीन में होटल से सस्ते दाम पर दिया जा रहा भोजन

Sat, 04 Apr 2026 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Food is being served in the canteen at a cheaper rate than the hotel
फोटो नंबर 71: महिलाओं की रसोई में नाश्ता करते लोगों की भीड़। (संवाद) - फोटो : अमर उजाला
बादली। सब डिवीजन कार्यालय में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कैंटीन आवंटित की गई है। महिलाओं की रसोई नाम से संचालित कैंटीन में महिलाओं को जहां रोजगार मिला है वहीं होटल और ढाबों से सस्ते दामों पर भोजन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में समूह की 6 महिलाओं ने कैंटीन खोलकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। खास बात यह है कि कैंटीन पर होटल से सस्ते दामों पर भोजन दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह लाडपुर की अध्यक्ष सीमा के नाम सदस्यों की सहमति से कैंटीन आवंटित हुई है। इसमें स्वयं सहायता समूह की रिंकी, पूजा, बबीता, शीतल और सुमन को रोजगार का अवसर मिला है।
विज्ञापन


सीमा ने बताया कि कैंटीन पर होटलों के सापेक्ष सस्ता, स्वादिष्ट एवं शुद्ध भोजन है। तहसील परिसर में आने वाले लोग उनकी कैंटीन पर स्वादिष्ट भोजन का जायका लेते हैं। समूह की महिलाओं ने कैंटीन आवंटित होने पर प्रशासनिक अधिकारियों का जहां आभार जताया है। बताया कि पहले आमदनी का जरिया केवल घर पर पशु पालने तक ही सीमित था। उन्होंने काफी समय से स्वयं सहायता समूह बना रखा था लेकिन स्थायी आजीविका और रोजगार नहीं मिल पा रहा था। कैंटीन खुलवाने के लिए ग्रुप ने पूरी मेहनत से काम किया। कैंटीन में बनाया जा रहा पराठा हर कर्मचारी की पसंद बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
प्रशासनिक सहायता:
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशासन की तरफ से जहां कैंटीन के लिए बड़ा हाल, रसोई और शौचालय दिया गया है वहीं फर्नीचर और बिजली का प्रबंध भी करवाया गया है। रेडक्रॉस की तरफ से फ्रिज मिला है।

फोटो नंबर 71: महिलाओं की रसोई में नाश्ता करते लोगों की भीड़। (संवाद)

फोटो नंबर 71: महिलाओं की रसोई में नाश्ता करते लोगों की भीड़। (संवाद)- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed