फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog hits rural areas, vehicles crawl on the road

Sonipat News: ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे की दस्तक, सड़क पर रेंगते रहे वाहन

Fri, 27 Dec 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fog hits rural areas, vehicles crawl on the road
सोनीपत। जिले में ठंड फिर से बढ़ने लगी है। फिर से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे आ गया है। दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद वातावरण में बढ़ी नमी के चलते वीरवार सुबह ग्रामीण क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। कोहरे के कारण ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी रही। दस बजे के बाद कोहरे से निजात मिल सकी।
विज्ञापन


वीरवार सुबह ग्रामीण क्षेत्र के लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दो दिन पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को बूंदाबांदी के बाद वातावरण में नमी की मात्रा काफी अधिक हो गई है। इसके चलते नमी बढ़ने व हवा की गति धीमी पड़ने से अचानक सुबह पांच बजे वातावरण में कोहरा छा गया। ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट जाने के कारण वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वाहनों की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। दिन में धूप खिलने से जिले के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.7 दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिनभर चार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन




आज फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विशेषज्ञ के अनुमान के अनुसार शुक्रवार से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव होगा। इससे उत्तर पूर्वी हवा चलने से 27 व 28 दिसंबर को मौसम में परिवर्तन होगा। उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना हैं। 29 दिसंबर से मौसम फिर से शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
ग्रामीण क्षेत्र में सुबह कोहरा छाया था। अब दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है। सप्ताह के शुरुआत में तापमान कम रहने की संभावना है। ठंड से कृषि क्षेत्र को फायदा होगा।
- डॉ. प्रेमदीप, कृषि वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed