फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog covered the night and rained in the morning.

Sonipat News: रात को छाया कोहरा, सुबह बूंद बनकर बरसा

Fri, 19 Dec 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fog covered the night and rained in the morning.
फोटो :38: सोनीपत में बहालगढ़ रोड पर रात के समय छाया कोहरा। संवाद
सोनीपत। जिले में रात होते ही घने कोहरे की चादर चारों ओर फैल गई। वीरवार तड़के तक हालात ऐसे बन गए कि जैसे बूंदे गिर रही हैं। सुबह दृश्यता 30 मीटर तक रही। इसके चलते हाईवे समेत सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई।
विज्ञापन


घने कोहरे का सबसे अधिक असर कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) और कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर देखने के लिए मिला। इन मार्गों पर दृश्यता सीमित रहने के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे कोहरा कुछ हद तक छटने शुरू हुआ लेकिन साढ़े 11 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। धूप न निकलने के कारण वातावरण में नमी और ठंडक बनी रही। इससे लोगों को दिन में भी कड़ाके की ठंड का अहसास होता रहा। ठंडी हवा और ओस के चलते विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालक और सुबह टहलने निकले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव के साथ ही तापमान में भी बड़ा उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज के किया गया। बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट व न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।


पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवा के चलते आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे ठिठुरन और बढ़ेगी। कोहरे की अधिकता रहेगी। घने कोहरे के दौरान यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से सुबह के समय लंबी दूरी की यात्रा से बचें। -डॉ. प्रेमदी, मौसम वैज्ञानिक केवीके सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed