फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog causes trouble: 10 vehicles collide near Barwasni, traffic crawls on the highway.

कोहरा बना मुसीबत : बड़वासनी के पास 10 वाहन भिड़े, हाईवे पर रेंगता रहा यातायात

Sat, 27 Dec 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fog causes trouble: 10 vehicles collide near Barwasni, traffic crawls on the highway.
फोटो :42: सोनीपत के गांव बड़वासनी पास डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद
सोनीपत। जिले में शुक्रवार सुबह मौसम के अचानक बदले मिजाज ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। तड़के साफ मौसम के बाद अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई। कोहरे के चलते बड़वासनी के पास एनएच-352ए पर अलग-अलग स्थानों पर दस वाहन भिड़ गए। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह गांव बड़वासनी के पास कम दृश्यता के कारण अलग-अलग स्थानों पर करीब 10 वाहन आपस में टकरा गए। हादसों में छह कार, तीन ट्रक व एक कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। एक ट्रक डिवाइडर के बीच लगे लोहे के खंभों पर चढ़ गया। गनीमत रही कि टक्कर में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और बड़ा जानी नुकसान टल गया, लेकिन कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

सुबह आसमान था साफ फिर छाई धुंध
सुबह करीब साढ़े छह बजे तक आसमान साफ था, लेकिन इसके बाद अचानक मौसम ने करवट ली और कुछ ही मिनटों में चारों ओर घनी धुंध की चादर छा गई। सुबह सात बजे तक दृश्यता घटकर मात्र 20 मीटर रह गई। हाईवे समेत अन्य संपर्क मार्गों पर वाहन चालकों को दिन में भी लाइटें जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ बजे के बाद शहरी क्षेत्रों में कुछ राहत मिली, जबकि ग्रामीण इलाकों में कोहरा करीब दस बजे जाकर छटा। इसके बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सरगथल केंद्र में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और जगदीशपुर केंद्र में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवा के कारण धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठिठुरन का एहसास बना रहा। शुक्रवार को सोनीपत का एक्यूआई 294 दर्ज किया गया।


न्यूनतम तापमान में आगे और गिरावट की संभावना है। कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है और आने वाले दिनों में शीतलहर का असर भी देखने को मिल सकता है।

- डॉ. प्रेमदीप, वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत

फोटो :42: सोनीपत के गांव बड़वासनी पास डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

फोटो :42: सोनीपत के गांव बड़वासनी पास डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed