{"_id":"683a03c24d118ce3150ec657","slug":"fln-camp-organized-during-summer-vacation-89-master-trainers-will-provide-training-sonipat-news-c-197-1-snp1008-137360-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रीष्मकालीन अवकाश में एफएलएन शिविर लगा 89 मास्टर ट्रेनर देंगे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रीष्मकालीन अवकाश में एफएलएन शिविर लगा 89 मास्टर ट्रेनर देंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन
सोनीपत। ग्रीष्मकालीन अवकाश में जिले में 89 मास्टर ट्रेनर मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) शिविर लगाकर प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को विद्यार्थियों के मार्गदर्शन का गुर सिखाएंगे। इन शिविर की शुरुआत जून के प्रथम सप्ताह में की जाएगी। जिले में 2370 शिक्षक एफएलएन शिविरों में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक कर एफएलएन शिविरों की रूपरेखा तैयार की।
सभी खंडों में एफएलएन प्रशिक्षण शिविर लगाने के लिए मॉडल टाउन स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना, जिला एफएलएन समन्वयक मनोज वर्मा व जिला परियोजना संयोजक सुजाता खत्री ने की।
सभी प्राथमिक पाठशालाओं के प्राचार्यों को बैठक में शिविर संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से मौलिक शिक्षा विभाग नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेशभर में 7वें चरण में एफएलएन शिविर लगाएगा। बालवाटिका-3 से कक्षा पांचवीं तक के शिक्षकों को इन शिविरों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
शिविर में सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन कर उन्हें कक्षाओं में जुलाई से मार्च 2026 तक प्रत्येक सप्ताह अनुसार विद्यार्थियों को पढ़ाने संबंधी जानकारी दी जाएगी। इससे शिक्षक दिनचर्या के हिसाब से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर सकेंगे।
प्रदेशभर में कार्यरत जिला के 783 शिक्षक भी अपने गृह क्षेत्र में लगने वाले शिविर में शामिल होंगे। वहीं जिला में कार्यरत 1842 में से 234 प्राथमिक शिक्षक अपने गृह क्षेत्रों में जाकर एफएलएन शिविर के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
--
बालवाटिका-3 से कक्षा पांचवीं तक के विद्यालयों के प्राचार्य व प्रबंधकों को बैठक में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जून के प्रथम सप्ताह में शिविर प्रारंभ किए जाएंगे। -मनोज वर्मा, जिला एफएलएन समन्वयक, सोनीपत