{"_id":"65020f04afd08c00650b6447","slug":"flaws-found-in-investigation-challans-issued-for-seven-school-buses-sonipat-news-c-197-1-snp1003-5994-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जांच में मिली खामी, सात स्कूल बस के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जांच में मिली खामी, सात स्कूल बस के काटे चालान
Thu, 14 Sep 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। सुरक्षित वाहन पाॅलिसी के तहत विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर व मोटर व्हीकल अधिकारी गुरप्रीत सिंह संधु ने स्कूलों के वाहनों की जांच की। उन्होंने अपनी टीम के साथ निजी स्कूल बसों की जांच की और नियमों का पालन न करने पर 7 बसों के चालान काटे।
एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने बताया कि स्कूल वाहन पाॅलिसी का पालन सुनिश्चित करने के लिए स्कूल बसों की जांच की गई है। जांच के दौरान बस चालकों व कंडक्टरों की नेम प्लेट गायब मिली व मेडिकल किट में एक्सपायर दवाइयां थीं। इसके चलते सात स्कूल बस के चालान कर दिए गए। साथ उन्हें हिदायत दी गई कि यदि फिर से स्कूल बस में नियमों का अवहेलना मिली तो बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षित वाहन पाॅलिसी सख्ती से लागू करने के लिए दस्तावेज स्कूलों के पास उपलब्ध होने चाहिए। यदि पाॅलिसी के दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं तो स्कूल परिवहन विभाग से दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने स्कूल संचालकों को अपने-अपने स्कूल वाहनों के चालकों को नियमानुसार चलाने के आदेश दिए हैं और चेताया कि यदि सुरक्षित वाहन पॉलिसी का उल्लंघन करते पाए गए तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ बीआरसी आजाद सिंह, कानूनगो धर्मबीर व पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।