फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five youths shot dead in gang war

गैंगवार में युवक को पांच गोलियां मारकर हत्या

Wed, 29 Jul 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Five youths shot dead in gang war
नरेला। गांव खेड़ा खुर्द में सोमवार रात एक युवक की पांच गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खेड़ा खुर्द निवासी रवि को सोमवार रात को गांव में अज्ञात हमलावरों ने पांच गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल में जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार को पुलिस सुरक्षा के बीच रवि का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय वह घर के बाहर खड़ा था। बताया गया है कि वारदात के तार पिछले साल हुई वीरेंद्र मान की हत्या से जुड़े हैं। मृतक रवि वीरेंद्र मान के परिवार से हमदर्दी रखता था और उनकी मदद भी करता था। वीरेंद्र मान की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसके संबंध कुख्यात गोगी गैंग से बताए जाते हैं। पुलिस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed