फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five trains remained canceled even after the protest ended, others ran late

Sonipat News: आंदोलन खत्म होने के बाद भी रद्द रही पांच ट्रेनें, अन्य देरी से चली

Tue, 21 May 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 May 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Five trains remained canceled even after the protest ended, others ran late
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
सोनीपत। अंबाला में किसान आंदोलन के कारण बाधित चल रहा रेलवे यातायात 34 दिन बाद पटरी पर लौटने लगा है। किसान आंदोलन खत्म होने के साथ ही ट्रेनों का परिचालन पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनु़सार ही कर दिया गया है। हालांकि आंदोलन खत्म होने के बाद पहले दिन लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटाें देरी से चली। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्रेनों का परिचालन बेहतर होगा।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली नौ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया था, वहीं 10 ट्रेनों को दूसरे मार्ग से चलाया जाने लगा था। जिससे सोनीपत के यात्रियों को दिल्ली व पानीपत की तरफ आवागमन करने में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से यात्री बसों व निजी वाहनों का सहारा ले रहे थे। अब 34 दिन बाद ट्रेनों का परिचालन इस रूट पर शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

यह रही ट्रेनों की स्थिति
डाउन लाइन
संख्या ट्रेन का नाम देरी
14034 जम्मू मेल रद्द
14054 हिमाचल एक्सप्रेस 01.12 घंटे
12312 नेताजी एक्सप्रेस 00.45 घंटे
11078 झेलम एक्सप्रेस 14.00 घंटे
12058 जन शताब्दी एक्सप्रेस 06.45 घंटे
14508 बठिंडा एक्सप्रेस रद्द
12460 इंटरसिटी एक्सप्रेस 01.15 घंटे
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू 1.45 घंटे
22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द
अप लाइन
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 01.00 घंटे
11057 अमृतसर एक्सप्रेस 01.05 घंटे
12497 शान ए पंजाब 03.50 घंटे
14507 फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द
12459 सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द
12057 जन शताब्दी एक्सप्रेस 03.15 घंटे
11077 झेलम एक्सप्रेस 05.00 घंटे
वर्जन
किसान आंदोलन के खत्म होने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ा किया गया था। जिस कारण कुछ ट्रेनों पहले दिनअपने निर्धारित समय से देरी से चली हैं। जल्द ही ट्रेनों का परिचालन समय पर कर दिया जाएगा। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक कुमार, मुख्य जन संपर्क अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed