फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five tolas of gold jewelery and 40 thousand rupees stolen by breaking the locks of the flat

फ्लैट के ताले तोड़कर पांच तोले सोने के आभूषण व 40 हजार रुपये चोरी

Tue, 14 Jun 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Five tolas of gold jewelery and 40 thousand rupees stolen by breaking the locks of the flat
राई। गांव कुमासपुर के पास स्थित ओमेक्स सिटी के बंद फ्लैट के ताले तोड़कर चोर करीब पांच तोले सोने के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार दिल्ली गया हुआ था। जब परिवार के सदस्य लौटे तो चोरी का पता लगा। जिस पर बहालगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ओमेक्स सिटी के फ्लैट में रहने वाली रेखा ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह पति और बच्चों के साथ 11 जून को काम के सिलसिले में दिल्ली गई थी। उनके पति प्रकाश अक्सर काम के सिलसिले में बाहर ही रहते हैं। वह 11 जून को भी दिल्ली से जयपुर चले गए। जिस पर वह रात को करीब नौ बजे अपने बेटे कुश व बेटी लतिका के साथ फ्लैट पर पहुंची। उन्हें मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अन्य गेट के भी ताले टूटे थे। उन्होंने जांच की तो घर के अंदर से पांच तोले सोने के आभूषण व 40 हजार रुपये गायब मिले। सूचना दी तो पुलिस जांच करने पहुंची। उसने तब शिकायत नहीं दी। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेखा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फ्लैट में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगवाया था। चोर उनके सीसीटीवी की डीवीआर ही चोरी कर ले गए। जिससे पता नहीं लग सका कि उनके घर में चोरी की वारदात किसने की है।
विज्ञापन

इंसेट
ओमेक्स सिटी प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
रेखा का आरोप है कि उन्होंने सुरक्षा को लेकर पहले भी कई बार ओमेक्स सिटी प्रबंधन व आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को भी शिकायत दी थी। इसके बावजूद कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। ओमेक्स सिटी की बाहरी सीमा पर कोई सुरक्षा गार्ड तक नियुक्त नहीं किया गया। इससे पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है, लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ओमेक्स सिटी के फ्लैट में चोरी की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। -ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed