{"_id":"696555690047ba371d0dc69d","slug":"five-thousand-rupees-reward-accused-of-kidnapping-and-assault-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1008-148099-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अगवा कर मारपीट करने का पांच हजार इनामी आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अगवा कर मारपीट करने का पांच हजार इनामी आरोपी काबू
Tue, 13 Jan 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट खरखौदा ने युवक को अगवा कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के पांच हजार आरोपी गांव भटगांव निवासी प्रवीण को गिरफ्तार किया है।
7 जून 2025 को भटगांव के सचिन ने थाना सदर सोनीपत में शिकायत दी थी। इसके मुताबिक 6 जून 2025 को वह अपने मित्र तुषार के साथ गांव में श्याम मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहा था।
गांव के पास हर्ष, अपने साथी मोहित के साथ मोटरसाइकिल पर आया और जान-बूझकर उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जैसे ही वो गिरे, दो अन्य मोटरसाइकिलों पर मोहित, प्रवीण और उनके अन्य साथी भी आ गए। सभी ने मिलकर दोनों को मार-पीटा।
विज्ञापन
आरोप है कि प्रवीण ने सचिन के हाथ पर चाकू से हमला किया। इसके बाद देसी पिस्तौल दिखा उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। हर्ष बाइक चला रहा था जबकि मोहित पीछे बैठकर कमर पर पिस्तौल लगाए हुए था। तुषार को दूसरी बाइक पर बैठक नकलोई की ओर चलने को कहा।
स्थिति को समझ तुषार मोटरसाइकिल को सीधे श्याम मंदिर में ले गया। शोर मचाने पर जमा लोगों को देख आरोपी सचिन को छोड़कर भाग गए। क्राइम यूनिट खरखौदा के इंचार्ज एसआई रविंद्र कुमार की टीम ने फरार प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद