फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five teams of CBSE schools selected for zonal level

Sonipat News: सीबीएसई स्कूलों की पांच टीमें जोनल स्तर के लिए चयनित

Sat, 19 Oct 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 19 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Five teams of CBSE schools selected for zonal level
फोटो 20- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्र
सोनीपत। विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी के पहले दिन विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय में अपने ज्ञान कौशल से सबको अचंभित कर दिया। शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबंधित स्कूलों के 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा के उपरांत मुख्य प्रश्नोत्तरी भाग में पहुंची आठ में से सर्वश्रेठ पांच टीमों का चयन जोनल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन सीबीएसई के स्कूलों की 21 टीमों ने प्रतिभागिता की। लिखित परीक्षा के बाद टॉप आठ टीमों का चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में प्रतिभागी टीमों से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व गणित विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। सभी टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। प्रतियोगिता के अंत तक सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करना निर्णायक मंडल के लिए मुश्किल बना रहा। अंत में पांच सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन किया गया है। यह टीमें अब जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता अक्तूबर के अंतिम दिनों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहा परिणाम
स्थान विजेता स्कूल
प्रथम आदित्य, वंशिका, यतिन लिटल एंजल्स स्कूल, सोनीपत
द्वितीय दिपिका, प्रांजलि, अनुष्का कल्पना चावला विद्यापीठ, खरखौदा
तृतीय दीपक, निश्चय, प्रवित शर्मा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, सोनीपत
तृतीय सलोनी, आदित्य, नियति डीएवी मल्टीपरपज स्कूल, सेक्टर-15, सोनीपत
तृतीय आयुष, सक्षम, हिमांशु नालंदा इंटरनेशनल स्कूल, गोहाना

वर्जन
-विज्ञान प्रश्नोत्तरी के पहले दिन सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 21 टीमों में से आठ टीमों मुख्य प्रश्नोत्तरी में पहुंची। इनमें से सर्वश्रेष्ठ पांच टीमों का चयन जोनल स्तर के लिए किया गया है। शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित स्कूलों की टीमें अपना ज्ञान कौशल दिखाएंगी।-सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed