फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   five teams formed in farmers murder case

Sonipat News: किसान की गोलियां मार हत्या करने के मामले में पांच टीमें गठित

Sun, 15 Jan 2023 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
five teams formed in farmers murder case
गोहाना। गांव रभड़ा के खेतों में हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की है। पुलिस ने बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया गया। पोस्टमार्टम के दौरान किसान के शरीर से पांच गोलियां निकाली गई। तीन गोलियां सिर में, एक गोली पेट व एक गोली बायें हाथ में मारी गई थी। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

बाइक छोड़ कर भाग गए हमलावर
शुक्रवार को रभड़ा गांव के खेतों में आजाद व उसका भांजा गांव बुड़शाम निवासी विनोद काम करने गए थे। बाइक पर आए दो हमलवरों ने किसान आजाद की गोलियां मारकर हत्या कर दी। जबकि विनोद जान बचाकर भाग गया था। वारदात को अंजाम देकर बाइक पर भागते समय हमलावरों की बाइक खेत में फंस गई थी। प्रयास करने पर भी बाइक नहीं निकली तो हमलावर बाइक को खेत में ही छोड़कर भाग गए थे। खेत में किसान की हत्या की सूचना मिलने पर एसीपी मुकेश कुमार और शहर थाना के प्रभारी देवेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस ने मृतक के भाई सुभाष की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि किसान आजाद की हत्या के मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी देख रहे हैं। हत्यारोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस हर पहलू पर काम कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव रभड़ा के खेतों में किसान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है। हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed