फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five teams are searching for the accused, suspecting recce before the murder of the father and son.

Sonipat News: पिता-पुत्र की हत्या से पहले रेकी का शक, आरोपियों की तलाश में जुटीं पांच टीमें

Sun, 26 Oct 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 26 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Five teams are searching for the accused, suspecting recce before the murder of the father and son.
फोटो :41: सोनीपत के गांव गोपालपुर में पिता-पुत्र के अंतिम संस्कार में शामिल परिजन व ग्रामीण। सं - फोटो : अमर उजाला
खरखौदा । नेशनल हाईवे-334बी पर थाना कलां चौक के पास शुक्रवार को हुई पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने हाईवे और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों के आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पेशी पर जा रहे गोपालपुर निवासी मोहित (25) और उनके पिता धर्मबीर (50) की थाना कलां चौक के पास स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी भाग गए थे। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस को शक है कि हमलावरों ने वारदात से पहले रेकी की थी।
विज्ञापन


हत्या के बाद पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। खरखौदा थाना प्रभारी की टीम के साथ क्राइम यूनिट, स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट और सीआईए-वन की टीमें लगातार छापे डाल रही हैं। इसके अलावा हत्यारोपियों की मोबाइल फोन लोकेशन, कॉल डिटेल्स और पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले किराये पर ली थी स्कॉपियो
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी आरोपियों ने चार दिन पहले किराये पर ली थी। आरोपी राहुल 21 अक्तूबर को गाड़ी को किराये पर लेकर आया था। ऐसे में अंदेशा है कि हत्यारोपी पहले से ही वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे। 25 अक्तूबर को मोहित की नितिन सैनी हत्याकांड में कोर्ट में पेशी थी। ऐसे में हमलावरों को पता था कि वह कोर्ट में पेशी पर जरूर जाएगा। अंदेशा है कि पहले से ही वारदात को अंजाम देने की पूरी तैयारी की गई थी।

एक साथ बुझे परिवार के दो चिराग

गांव गोपालपुर में शनिवार को उस समय माहौल गमगीन हो गया जब मोहित और उनके पिता धर्मबीर के शव एक ही चिता पर रखे गए। शुक्रवार को शव सोनीपत नागरिक अस्पताल ले जाए गए थे लेकिन देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाने के कारण उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए गए और देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
मां ने सुहाग के साथ इकलौता बेटा खोया

मोहित की मां का सुहाग और इकलौता बेटा दोनों ही एक साथ छिन गए। बहू की मांग सूनी हो गई। छोटी बेटी ने अपने पिता और भाई को एक साथ खो दिया। बुजुर्ग बुधराम ने बेटे और पोते की एक साथ चिता को जलते हुए नम आंखों से देखा। घटना के बाद श्मशान घाट में ग्रामीण भावुक नजर आए।
अधिकारियों ने किया घटनास्थल का किया निरीक्षण

हत्या की वारदात के दूसरे दिन पुलिस आयुक्त (क्राइम) नरेंद्र कादियान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता लगाया जा रहा है कि हमलावर की किस तरफ भागे थे।


पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। -राजदीप, एसीपी खरखौदा।

फोटो :41: सोनीपत के गांव गोपालपुर में पिता-पुत्र के अंतिम संस्कार में शामिल परिजन व ग्रामीण। सं

फोटो :41: सोनीपत के गांव गोपालपुर में पिता-पुत्र के अंतिम संस्कार में शामिल परिजन व ग्रामीण। सं- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed