{"_id":"65ea005735d05dcc3b07c6bf","slug":"five-named-in-case-of-paper-out-in-village-bhavad-sonipat-news-c-197-1-snp1002-114957-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गांव भावड़ में पेपर आउट करने के मामले में पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गांव भावड़ में पेपर आउट करने के मामले में पांच नामजद
Thu, 07 Mar 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। गांव भावड़ में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र से 12वीं कक्षा का हिंदी का प्रश्नपत्र आउट होने के मामले में बरोदा थाना पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में परीक्षार्थी, केंद्र अधीक्षक व अन्य अधिकारियों समेत पांच पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नियंत्रक कक्ष रोहतक से संचालित एसटीएफ-2 उड़नदस्ता की अधीक्षक राकेश कुमारी ने बताया कि गांव भावड़ के परीक्षा केंद्र से हिंदी विषय का प्रश्नपत्र आउट होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उड़नदस्ता मौके पर पहुंचा और जांच की। परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी ने पेपर को वायरल किया था। टीम ने परीक्षा केंद्र में संचालित हुई 12वीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया। साथ ही परीक्षार्थी, केंद्र अधीक्षक, उप केंद्र अधीक्षक, आब्जर्वर व पर्यवेक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस परीक्षा केंद्र पर संचालित की जाने वाली आगामी परीक्षाओं को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को पूरा स्टाफ बदलने के निर्देश दिए थे।