फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five lakh house tax collected in one day after portal update

Sonipat News: पोर्टल अपडेट होने पर एक दिन में जमा हुआ पांच लाख गृहकर

Tue, 19 May 2026 09:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 May 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Five lakh house tax collected in one day after portal update
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय से नोटिफिकेशन जारी होने के पांच दिन बाद मंगलवार को पोर्टल अपडेट हो गया है। गृहकर के बकायदारों को मंगलवार से राहत मिलनी शुरू हो गई है। नगर निगम कार्यालय में पहले दिन बकायेदारों ने पहुंचकर पांच लाख रुपये गृहकर जमा कराया।
सरकार के आदेश पर 15 साल पुराने बकाया गृहकर पर 100 फीसदी ब्याज छूट दी गई है। यह छूट 30 जून तक जारी रहेगाी। पोर्टल शुरू होते ही शहर के लोगों ने निगम कार्यालय में बकाया गृहकर जमा करवाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से 31 जुलाई तक चालू वित्त वर्ष के गृहकर पर भी 10 फीसदी की छूट दी जा रही है। इससे पहले नोटिफिकेशन जाने के बाद पोर्टल अपडेट नहीं हो पाया था। इसके कारण लोगों को गृहकर जमा कराने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 करोड़ रुपये गृहकर वसूलने का लक्ष्य
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि समय पर गृहकर जमा होने से निगम को विकास कार्यों के लिए आर्थिक मजबूती मिलेगी और शहर में सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट व अन्य मूलभूत सुविधाओं के कार्य तेजी से करवाए जा सकेंगे। नगर निगम ने वर्ष 2026-27 के लिए 40 करोड़ रुपये गृहकर वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उम्मीद है कि ब्याज माफी योजना और चालू वित्त वर्ष के गृहकर में छूट के चलते इस बार कर संग्रह में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed