{"_id":"651a8e376b62094f580a8189","slug":"five-kilometer-long-padyatra-taken-out-for-voluntary-organ-donation-awareness-in-sonipat-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपहार ए जिंदगी: सोनीपत में स्वैच्छिक अंगदान जागरूकता के लिए निकाली पांच किलोमीटर लंबी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपहार ए जिंदगी: सोनीपत में स्वैच्छिक अंगदान जागरूकता के लिए निकाली पांच किलोमीटर लंबी पदयात्रा
Mon, 02 Oct 2023 03:02 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 02 Oct 2023 03:02 PM IST
सार
पदयात्रा गेटवे प्रांगण से होते हुए सेक्टर 15 के बाहरी रास्ते से होते हुए एमजी मॉल के आगे पहुंची। जिसके बाद सेक्टर 14 -15 डिवाइडिंग रोड से होते हुए यात्रा ने सेक्टर 12 -15 डिवाइडिंग रोड पर प्रवेश किया और दोबारा से गेटवे स्कूल प्रांगण में पहुंच कर यात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन
पदयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गेटवे स्कूल प्रांगण में रोटरी क्लब ऑफ़ सोनीपत अरडेंट की तरफ से सोमवार को स्वैच्छिक अंगदान विषय पर शहरवासियों में जागरूकता बढ़ाने को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्य्रकम में नगर निगम मेयर निखिल मदान ने बतौर मुख्यातिथि हिस्सा लिया। उपहार ए जिंदगी नाम से 5 किलोमीटर लंबी पदयात्रा (वॉकथॉन) निकाली गई। जिसमें मेयर निखिल मदान के साथ बड़ी संख्या में शहरवासियों व रोटरी स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पदयात्रा गेटवे प्रांगण से होते हुए सेक्टर 15 के बाहरी रास्ते से होते हुए एमजी मॉल के आगे पहुंची। जिसके बाद सेक्टर 14 -15 डिवाइडिंग रोड से होते हुए यात्रा ने सेक्टर 12 -15 डिवाइडिंग रोड पर प्रवेश किया और दोबारा से गेटवे स्कूल प्रांगण में पहुंच कर यात्रा का समापन किया गया। मेयर निखिल मदान ने कहा कि स्वैच्छिक रूप से अंगदान करना सबसे बड़ी मानवता का कार्य है। किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। ऐसे कार्य करने वाले सभी लोगों को वह नमन करते है। उन्होंने रोटरी अरडेंट की तरफ से किए गए कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि आज भी हमारे समाज में अंगदान जैसे विषयों पर लोगों को बेहद कम जानकारी है। उन्हें पूरा भरोसा है कि आज के कार्यक्रम के बाद लोगों में इस विषय पर जागरूकता आएगी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को रोटरी क्लब की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया गया। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष निखिल चुघ, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रियातोष गुप्ता, सचिव पुनीत जग्गा, प्रोजेक्ट चेयर एकता जयंत बिदानी, को ऑर्डिनेटर संदीप आहूजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन