फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five injured as two cars collide near railway underpass

Sonipat News: रेलवे अंडरपास के पास दो कारों की टक्कर में पांच घायल

Mon, 05 Jan 2026 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Five injured as two cars collide near railway underpass
फोटो 15: सोनीपत के राजगढ़ी रेलवे अंडरपास के पास हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद - फोटो : credit
गन्नौर। सोनीपत मार्ग पर राजलू रेलवे अंडरपास के पास दो कारों की टक्कर में कारों में सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

निगम अपनी मां और छोटे भाई कृष के साथ गांव गुमड़ से सोनीपत जा रहे थे। जब वह राजलू रेलवे अंडरपास से आगे निकले तो पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद निगम की कार सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से टकरा गई।
विज्ञापन

इस कार में राजलूगढ़ी निवासी अंकुश अपने भाई राहुल व भांजे के साथ गन्नौर जा रहे थे। आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकुश की कार सड़क से उतरकर खेत में दूसरी तरफ जा गिरी। अंकुश को कार का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों कारों में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घायल फिलहाल सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। अभी थाना बड़ी में किसी भी पक्ष की शिकायत नहीं मिली है।

फोटो 15: सोनीपत के राजगढ़ी रेलवे अंडरपास के पास हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

फोटो 15: सोनीपत के राजगढ़ी रेलवे अंडरपास के पास हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed