फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five dengue patients including three children found

Sonipat News: तीन बच्चों समेत डेंगू के पांच मरीज मिले

Fri, 11 Oct 2024 06:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 11 Oct 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Five dengue patients including three children found
सोनीपत। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिला अस्पताल की डेंगू लैब में रक्त के नमूनों की जांच की गई। इसमें से वीरवार को आई रिपोर्ट में तीन बच्चों सहित डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। इन बच्चों में दो सगे भाई-बहन हैं। विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

बढ़ते मामलों को लेकर विभाग सतर्क है। सोनीपत के विकास नगर गली नंबर 5 निवासी 13 वर्षीय बच्चा, जवाहर नगर निवासी 3 वर्षीय बच्ची व 5 वर्षीय उसका भाई डेंगू संक्रमित हैं। बैंयापुर खुर्द निवासी 23 वर्षीय युवती व कबीरपुर निवासी 44 वर्षीय पुरुष डेंगू संक्रमित मिले हैं। अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने बताया कि विभाग की 168 टीमों की ओर से घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां भी डेंगू संक्रमित मिल रहे हैं, वहां पर एंटी लार्वा गतिविधियां चलाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed