फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five children kidnapped from Sonipat were rescued safely.

Sonipat News: सोनीपत से अगवा पांच बच्चों को सकुशल मुक्त करवाया

Mon, 18 Mar 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Mar 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Five children kidnapped from Sonipat were rescued safely.
नई दिल्ली। नरेला रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने अपहृत पांच बच्चों को सकुशल बचा लिया। बच्चों से पूछताछ करते देख सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। चार साल से दस साल के सभी बच्चे सोनीपत, हरियाणा के खटकड़ गांव के एक स्कूल में पढ़ते थे और सभी सेरसाह गांव के रहने वाले थे। आरोपियों ने बहला फुसला कर अपने साथ ले आए थे। पुलिस ने बच्चों के परिवारवालों को जानकारी दी।
विज्ञापन

सब्जी मंडी रेलवे थाने में तैनात पुलिसकर्मी राकेश कौशिक की नरेला रेलवे स्टेशन पर तैनाती है। सोमवार को प्लेटफार्म के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें तीन-चार लोगों के साथ पांच बच्चे दिखे। शक होने पर वह उनकी निगरानी करने लगे। बच्चों के पास स्कूल बैग थे। राकेश तुरंत उन बच्चों के पास पहुंचे और युवकों से पूछताछ करने लगे। युवकों ने बताया कि बच्चे उनके हैं और साथ जा रहे हैं। बच्चों के पास स्कूल बैग और उसमें किताब होने पर राकेश बच्चों से पूछताछ करने लगे, तभी आरोपी वहां से फरार हो गए। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया और उसके बाद उन्हें सोनीपत से नरेला लेकर आ गए। पुलिसकर्मी ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी। पुलिसकर्मियों ने बच्चों के स्कूल में पूछताछ की, जिससे पता चला कि बच्चे स्कूल के बाहर से गायब हो गए हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस अपहरणकर्ताओं की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed