{"_id":"6918e181d4e4056bd80704b2","slug":"five-boxers-from-gvm-college-won-bronze-medals-sonipat-news-c-197-1-snp1008-145325-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जीवीएम महाविद्यालय की पांच मुक्केबाजों ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जीवीएम महाविद्यालय की पांच मुक्केबाजों ने जीता कांस्य पदक
Sun, 16 Nov 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। अंतर महाविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य जीतने वाली जीवीएम कन्या महाविद्यालय की खिलाड़ियों का महाविद्यालय के अध्यक्ष डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने स्वागत किया।
खेल प्रभारी अन्नु ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में किया गया। उनके महाविद्यालय की 5 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता। कोमल ने 70-75, तनीशा ने 51, मीनू ने 54, सिमरन ने 60 व वैष्णवी ने 86 प्लस किलोग्राम भारवर्ग में यह पदक जीते।
उन्होंने बताया कि बेटियां अवसर मिलने पर किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहतीं। वह अपनी मेहनत, लगन, आत्मविश्वास से सफलता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।