फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five arrested for committing fraud in the name of teaching share trading

Sonipat News: शेयर ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पांच गिरफ्तार

Wed, 11 Jun 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for committing fraud in the name of teaching share trading
सोनीपत। साइबर थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले अनिल, रोहित, हिमांशु, कपिल व प्रमोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को इंदौर से पकड़ा है।
विज्ञापन


मामले को लेकर मिशन चौक क्षेत्र निवासी मनोज जैन ने 30 मई को पुलिस को बताया था कि उनके साथ एल्गो ट्रेडिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर शेयर ट्रेडिंग सिखाने का झांसा देकर 9.02 लाख रुपये ठगी की गई है। मनोज जैन ने पुलिस को बताया था कि 1 अप्रैल को उनके पास कॉल आई थी। बातचीत करते हुए उन्हें शेयर ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर कमाई का झांसा दिया गया था।
विज्ञापन

ठगों ने अलग-अलग छह नंबरों से कॉल और व्हाट्सएप कर संपर्क किया था। इसके बाद लिंक भेजा और कहा था कि कंपनी में निवेश करने पर 20 से 30 फीसदी तक लाभ मिलेगा। झांसे में आकर उसने 1 अप्रैल से 20 मई के बीच अलग-अलग बैंक खातों में 22 बार में 9.02 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। जब उन्हें पता लगा था कि उनके साथ साइबर ठगी हुई और फर्जी वेबसाइट बनाई गई है तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में इंस्पेक्टर बसंत कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को दबोच लिया। अनिल, रोहित, हिमांशु, कपिल व प्रमोद को गिरफ्तार कर उनसे 2.01 लाख रुपये व 14 मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed