फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   First there was a leak in the track, then the Butana branch canal broke, 60 feet of erosion occurred.

Sonipat News: पहले पटरी में हुआ रिसाव फिर टूटी बुटाना ब्रांच नहर, 60 फीट हुआ कटाव

Thu, 08 Aug 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 08 Aug 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
First there was a leak in the track, then the Butana branch canal broke, 60 feet of erosion occurred.
सोनीपत के गोहाना में गांव गंगाना में बुटाना ब्रांच नहर की पटरी टूटने के बाद मिट्टी के कट्टे भरक
गोहाना (सोनीपत)। गांव गंगाना और राणा खेड़ी के बीच में बुटाना ब्रांच नहर की पटरी में वीरवार सुबह रिसाव शुरू हो गया। इसकी सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक नहर की पटरी टूट गई। जिससे करीब 35 एकड़ धान की फसल में पानी भर गया। हालांकि नहर का बेड पूरी तरह से नहीं टूटा, इससे काफी बचाव हो गया। अधिकारियों ने तुरंत पानी का बहाव कम करवाया और मशीन मंगवाकर नहर की मरम्मत करवाई और मिट्टी से भरे कट्टे रखवाए गए। मरम्मत कार्य पूरा होने पर करीब पांच घंटे बाद नहर में दोबारा पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

बुटाना ब्रांच नहर की क्षमता 4700 क्यूसेक है। वर्तमान में अंटा हेड से नहर में 4100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वीरवार को सुबह लगभग 11 बजे मिट्टी का अधिक कटाव होने से पटरी टूट गई। गांव गंगाना की तरफ नहर की पटरी की मिट्टी व ईंटें लगभग 60 फुट लंबाई में पानी के साथ बह गई। हालांकि नहर का आधा बेड सुरक्षित रहा। इससे काफी बचाव रहा। अधिकारियों ने अंटा हेड से पानी को बंद करवा दिया था। शुरुआत में पानी का रिसाव कम होने से अधिकारियों ने श्रमिकों को लगाकर मिट्टी के कट्टे भरवाए गए। बाद में मशीन मंगवाकर नहर की मरम्मत करवाई और मिट्टी से भरे कट्टे लगाए गए। शाम करीब साढ़े चार बजे मरम्मत करवाकर नहर में दोबारा पानी छुड़वाया गया। नहर के साथ जिस किसान का खेत है उसमें मिट्टी बह गई, जिससे किसानों की फसल प्रभावित हुई है। मौके पर पहुंचे बरोदा हलका के विधायक इंदुराज नरवाल ने स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर एसई सिंचाई विभाग दिनेश फोगाट, नायब तहसीलदार शिवराज, एक्सईएन पुनीत साहनी, एसडीओ अक्षय कुमार, रंजीत मलिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


वर्जन
बुटाना ब्रांच नहर की पटरी में सुबह पानी का रिसाव होने से पटरी टूट गई थी। आधा बेड सुरक्षित रहने से ज्यादा नुकसान होने से बच गया और समय रहते पटरी की मरम्मत करा दी गई है। खेतों की तरफ ज्यादा पानी नहीं जा सका। अब नहर में दोबारा पानी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत साहनी, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, गोहाना

वर्जन
बुटाना ब्रांच नहर की पटरी टूटने की सूचना पर अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण करते हुए जल्द मरम्मत करवाने के निर्देश दिए थे। पटरी टूटने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच करवाई जाएगी। यदि नहर के टूटने में कोई दोषी पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विवेक आर्य, एसडीएम, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed