फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   First Navratri today, temples decorated, markets buzzing

Sonipat News: पहला नवरात्र आज, सजे मंदिर, बाजार हुए गुलजार

Sun, 15 Oct 2023 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 15 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
First Navratri today, temples decorated, markets buzzing
नवरात्र को लेकर बाजार में पूजन सामग्री खरीदतीं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। माता के शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिर रंग-बिरंगी लाइट से सज चुके हैं और बाजार भी गुलजार हो गए हैं। भक्तों ने नवरात्र पर्व को लेकर तैयारी पूरी कर ली हैं। शनिवार को कच्चे क्वार्टर मार्केट सहित अन्य बाजारों में खरीदारी करने के लिए भक्तों की भीड़ रही। दुकानदारों का कहना है कि पितृपक्ष को लेकर बाजार में सूनापन छाया हुआ था। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आई है। रविवार को नवरात्र होगा। भक्त विधि विधान से शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित कर मां शैलपुत्री का पूजन करेंगे।
शहर के सुनारों वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर, कामी रोड स्थित काली माता मंदिर, माॅडल टाउन स्थित नवदुर्गा माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर के कपाट प्रात:काल में ही मां के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन समिति की तरफ से महिला और पुरुष भक्तों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की है। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी।
विज्ञापन

पूजन सामग्री के स्टाल लगे, रौनक छाई
नवरात्र को लेकर बाजार सज गए हैं और दुकानों पर माता रानी की चुनरी व अन्य सामान पूरी मात्रा में उपलब्ध है। नवरात्रों के लिए भक्तों ने बाजार में पूजा की थाली से लेकर नारियल, धूप व माता रानी की 16 शृंगार में उपयोग में होने वाली सभी वस्तुओं की खरीदारी की। नारियल जहां 50 रुपये तक मिल रहा है। वहीं माता की चुनरी के साथ ही 70 से 80 रुपये तक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां दुर्गा का पहला स्वरूप हैं शैलपुत्री
चिटाने वाली माता मंदिर के पुजारी पंडित अमित शोनक ने मां दुर्गा के पहले स्वरूप के बारे में बताया कि हिमालय की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवती ने उनकी पुत्री के रूप में जन्म लिया। मां दुर्गा के पहले स्वरूप को शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि पर्वतों के राजा हिमालय के घर में पुत्री के रूप में यह जन्मी थीं, इसलिए इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है।
शैल का अर्थ होता है पर्वत। माता के हाथ के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का फूल होता है। मां शैलपुत्री सभी प्रकार के मनोरथ पूर्ण करती हैं। दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कुष्माण्डा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठे दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन सिद्धिदात्री को पूजा जाता है।

थाना प्रभारियों को दिए अलर्ट पर रहने के आदेश

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं। त्योहारी सीजन में बाजार में विशेष गश्त करने व सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों का तैनात करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि त्योहार में बाजार में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में घटना होने का अंदेशा रहता है। ऐसे में सभी टीमों को पूरी तरह सतर्कता बरतनी चाहिए। साथ ही बाजार में अतिक्रमण पर नकेल कसनी चाहिए। इसके लिए नगर निगम की टीम भी मदद ली जा सकती है। भीड़भाड़ में जाम से बचने के लिए वाहन चालकों को अपने वाहन पार्किंग में ही खड़े करने को कहा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed