{"_id":"668dca668cb22991b50b92c4","slug":"first-meeting-of-smda-under-the-chairmanship-of-cm-today-sonipat-news-c-197-1-snp1003-120988-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीएम की अध्यक्षता में एसएमडीए की पहली बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीएम की अध्यक्षता में एसएमडीए की पहली बैठक आज
Wed, 10 Jul 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 38. सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्राम कुमार मीणा।
सोनीपत। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की पहली बैठक बुधवार दोपहर बाद चंडीगढ़ में होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सोनीपत के विकास का खाका खींचा जाएगा।
बैठक में सबसे पहले एसएमडीए के लिए स्टाफ की नियुक्ति, रूल व रेगुलेशन (नियम और विनियमन) के लिए ड्राफ्ट को मंजूर कराया जाएगा। कार्यालय के भवन के लिए प्रपोजल भी तैयार किया गया है। वर्तमान में एसएमडीए कार्यालय नगर निगम के एक कमरे में चल रहा है। यहां प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएम पांडुरंग, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्राम कुमार मीणा, वीणा हुड्डा, कार्यकारी अभियंता अमित कुमार, जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा है। साथ ही नगर निगम से एक डाटा एंट्री ऑपरेटर व एक चपरासी है।
फरवरी में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए प्राधिकरण (एसएमडीए) के लिए 100 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की थी। इससे सोनीपत महानगर के विकास को गति मिलनी है। एमएसडीए की पहली बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए बजट को मंजूर किया जाना है। इस बजट से एसएमडीए के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों, सोनीपत नगर निगम, गन्नौर, खरखौदा व कुंडली नगरपालिका क्षेत्र का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने 15 मार्च को नोटिफिकेशन जारी करके एसएमडीए का सीमांकन तय कर दिया था। इसके बाद बुधवार को एसएमडीए की पहली बैठक होने जा रही है। इस बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की संपत्तियों को एसएमडीए में स्थानांतरण करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा सेक्टर-59/64, 59/60, 62/63, 60/64, 59/60, 5/6, 6/9, 5/10 के बीच चार मार्गीय सड़कों बनाने का भी प्रस्ताव है। सेक्टर-59 से लेकर 64 तक की पानी निकासी के लिए मुख्य सीवर लाइनों को जोड़ने का प्रस्ताव मंजूर किया जा सकता है। इसके अलावा गांव लिवान व राई में पानी आपूर्ति बेहतर करने और राठधना के पास 30 एमएलडी के एसटीपी के लिए प्रशासनिक मंजूरी लेने का प्रस्ताव रखा जाएगा। साथ ही कुंडली नगरपालिका क्षेत्र में एसटीपी निर्माण व सीवर लाइन का जाल बिछाने के लिए मंजूरी लेने का प्रस्ताव है।
वर्जन
एमडीएम की पहली बैठक के लिए तैयारी पूरी है। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली इस बैठक में क्षेत्र के विकास का खाका खींचा जाएगा। साथ ही लोगों की बेहतर सुविधा के लिए विभिन्न परियोजनों को मंजूरी मिलने की संभावना है।-- विश्राम मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
बैठक में सबसे पहले एसएमडीए के लिए स्टाफ की नियुक्ति, रूल व रेगुलेशन (नियम और विनियमन) के लिए ड्राफ्ट को मंजूर कराया जाएगा। कार्यालय के भवन के लिए प्रपोजल भी तैयार किया गया है। वर्तमान में एसएमडीए कार्यालय नगर निगम के एक कमरे में चल रहा है। यहां प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएम पांडुरंग, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्राम कुमार मीणा, वीणा हुड्डा, कार्यकारी अभियंता अमित कुमार, जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा है। साथ ही नगर निगम से एक डाटा एंट्री ऑपरेटर व एक चपरासी है।
विज्ञापन
फरवरी में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए प्राधिकरण (एसएमडीए) के लिए 100 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की थी। इससे सोनीपत महानगर के विकास को गति मिलनी है। एमएसडीए की पहली बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए बजट को मंजूर किया जाना है। इस बजट से एसएमडीए के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों, सोनीपत नगर निगम, गन्नौर, खरखौदा व कुंडली नगरपालिका क्षेत्र का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने 15 मार्च को नोटिफिकेशन जारी करके एसएमडीए का सीमांकन तय कर दिया था। इसके बाद बुधवार को एसएमडीए की पहली बैठक होने जा रही है। इस बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की संपत्तियों को एसएमडीए में स्थानांतरण करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा सेक्टर-59/64, 59/60, 62/63, 60/64, 59/60, 5/6, 6/9, 5/10 के बीच चार मार्गीय सड़कों बनाने का भी प्रस्ताव है। सेक्टर-59 से लेकर 64 तक की पानी निकासी के लिए मुख्य सीवर लाइनों को जोड़ने का प्रस्ताव मंजूर किया जा सकता है। इसके अलावा गांव लिवान व राई में पानी आपूर्ति बेहतर करने और राठधना के पास 30 एमएलडी के एसटीपी के लिए प्रशासनिक मंजूरी लेने का प्रस्ताव रखा जाएगा। साथ ही कुंडली नगरपालिका क्षेत्र में एसटीपी निर्माण व सीवर लाइन का जाल बिछाने के लिए मंजूरी लेने का प्रस्ताव है।
वर्जन
एमडीएम की पहली बैठक के लिए तैयारी पूरी है। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली इस बैठक में क्षेत्र के विकास का खाका खींचा जाएगा। साथ ही लोगों की बेहतर सुविधा के लिए विभिन्न परियोजनों को मंजूरी मिलने की संभावना है।