{"_id":"670c640db1fbf575340fcfd4","slug":"first-he-called-then-beat-him-and-kidnapped-him-on-a-bike-sonipat-news-c-197-1-snp1001-126044-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पहले कॉल कर बुलाया, फिर पीटा और बाइक पर किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पहले कॉल कर बुलाया, फिर पीटा और बाइक पर किया अपहरण
Mon, 14 Oct 2024 05:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड पर युवक को बुलाने के बाद उसकी पिटाई की और फिर दो बाइक पर सवार चार युवक युवक का जबरन अपहरण कर ले गए।
युवक को गांव लाठ के खेत में ले जाकर बंधक बनाकर और डराकर रखा। युवक के साथी ने पुलिस को कॉल की तो अपहर्ताओं पर शिकंजा कसा गया। इसके बाद वह युवक को छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव बिधल निवासी जोनी ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह दशहरा पर्व पर सोनीपत के विकास नगर में अपनी बुआ के घर आए थे। उन्हें बुआ के घर से कुछ सामान लेकर जाना था।
शाम को उनके परिचित गांव लाठ निवासी ओमबीर उर्फ बारू ने कॉल कर उन्हें मुरथल रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बुला लिया। जब वह पेट्रोल पंप के पास गया तो वहां ओमबीर के साथ गांव लाठ निवासी राहुल, बसंत व सचिन भी मिले।
विज्ञापन
उन्होंने उसे पकड़ लिया और डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। बसंत व सचिन ने उसे पकड़े रखा और राहुल व ओमबीर हमला करते रहे।