फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   First batch of Super 100 Level 2 examination begins, 13 students included

Sonipat News: सुपर 100 लेवल दो की परीक्षा का पहला बैच प्रारंभ, 13 विद्यार्थी शामिल

Tue, 29 Apr 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 29 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
First batch of Super 100 Level 2 examination begins, 13 students included
सोनीपत। सुपर-100 लेवल दो की परीक्षा के लिए कुरुक्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का सोमवार से पहला बैच शुरू किया गया। तीन दिवसीय कार्यशाला 30 अप्रैल को संपन्न होगी। इसमें जिला के 13 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यशाला के समापन पर परीक्षा होगी। विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पहले पंजीकरण करवाया था। इसके बाद विद्यार्थियों को कक्षा व परीक्षा की सूची, पहचान-पत्र प्रदान किए गए। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला में सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए जिला के 89 विद्यार्थी शामिल होंगे। पहले बैच में 13 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। वहीं दूसरे बैच में 43 व तीसरे बैच में 32 विद्यार्थी भाग लेंगे। सुपर-100 लेवल-1 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यार्थी अलग-अलग बैच में शामिल होंगे। कार्यशाला को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। कार्यशाला के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। इसके बाद प्रदेशभर से 400 मेधावी विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। परिसर में विद्यार्थियों के लिए आवास, भोजन की व्यवस्था निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन

सुपर-100 लेवल दो का शेड्यूल

बैच तिथियां

प्रथम 28 से 30 अप्रैल तक
द्वितीय 01 से 03 मई तक

तृतीय 05 से 07 मई तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed