फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   firing, youth, house, case

काम के बहाने घर से बाहर बुलाकर मारी थी युवक को गोली, मुकदमा दर्ज

Mon, 15 Feb 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
firing, youth, house, case
खरखौदा। गांव सिसाना निवासी युवक को तीन युवकों ने काम के बहाने घर से बाहर बुलाकर गोली मारी थी। जिसने उसे फोन कर घर से बुलाया था उसके साथ आए एक अन्य युवक ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सिसाना में गोली लगने से घायल हुए साहिल ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के ही सुभांशु ने उसे फोन कर किसी काम को लेकर असतल चौक पर आने को कहा था। वह जब वहां पहुंचा तो सुभांशु के साथ गांव का ही एक और युवक भोला व एक अन्य युवक था। साहिल का कहना है कि मौके पर जाते ही उसने देखा के सुभांशु व भोला के हाथों में पिस्तौल है, तभी भोला ने बदतमीजी शुरू कर दी। उन्होंने उससे कहा कि वह तुझे बदमाश बनाते हैं। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही तीसरे युवक ने उस पर गोली चला दी। बचने के लिए जैसे ही वह घूमा तो गोली उसके कूल्हे में जा लगी। जिसके बाद आरोपी मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed