फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   firing, wine contractor, fire miss, sonipat

शराब ठेकेदार के सीने पर पिस्तौल रखकर चलाई गोली, फायर मिस होने से बची जान

Sun, 06 Sep 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
firing, wine contractor, fire miss, sonipat
राई। गांव लिवासपुर में शराब ठेकेदार ने अपने पूर्व साझेदारों पर रंजिश के चलते हमला करने का आरोप लगाया है। ठेकेदार का आरोप है कि रात को घर आते हुए उसकी स्कार्पियो गाड़ी को रोककर हमला किया गया। उसके सीने पर पिस्तौल रखकर गोली भी चलाई गई, लेकिन गोली नहीं चलने से उसकी जान बच गई। बाद में रॉड से हमला किया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव लिवासपुर निवासी सुखविंद्र उर्फ धौला ने पुलिस को बताया है कि वह ठेकेदारी का काम करता है। वह पहले अपने ही गांव के जयंत व जोनी के साथ साझेदारी में ठेकेदारी का काम था। बाद में मनमुटाव के चलते अलग-अलग काम करने लगे। जिससे वह उससे रंजिश रखते हैं। सुखिवंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार रात को अपने भांजे गांव जटौला के मोनू व फुफेरे भाई सिलाना के अमित के साथ स्कार्पियो में बहालगढ़ से घर आ रहा था। घर के पास गली में आने पर जयंत व शक्ति ने उसकी गाड़ी को रुकवा लिया। उसके नीचे उतरने पर जयंत ने उसके सीने पर पिस्तौल रखकर गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन पिस्तौल नहीं चली। जिस पर शक्ति ने राड से सिर में हमला कर दिया। इसके बाद जयंत दोबारा फायर किया, इस बार भी उसे गोली नहीं लगी। जिस पर उसने पिस्तौल का बट मारा। उनके परिवार की महिला ने भी उस पर हमला किया। उसके भांजे व फुफेरे भाई ने उसे बचाया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

वर्जन
युवक ने जानलेवा करने की शिकायत दी है। उस पर हमला कर घायल किया गया है। हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अशोक कुमार, जांच अधिकारी, बहालगढ़चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed