{"_id":"66ccc0e2d5393a8ccf0a752e","slug":"firing-outside-the-cattle-shed-sonipat-news-c-197-1-snp1002-123561-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पशुबाड़े के बाहर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पशुबाड़े के बाहर की फायरिंग
Mon, 26 Aug 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव बिलंदपुर में दो युवकों ने पशुबाड़े के बाहर फायरिंग कर दी। पशुबाड़े के मालिक ने शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी है। जिसमें गांव बिलंदपुर निवासी महिपाल ने बताया कि 25 अगस्त को उनके पशुबाड़े पर गांव अहीर माजरा निवासी सजन पाल आए। उनका अशोक के साथ पैसे का लेनदेन था। उनका बड़े भाई रामपाल ने दोनों को पशुबाड़े में बैठा कर बातचीत की। इस दौरान दीपक भी उनके पशुबाड़े में आया और बीच बचाव में बोलने लगा। उसने कहा कि रुपये सरपंच देगा। इस पर बडे़ भाई रामपाल ने उनको पशुबाड़े से जाने के लिए कहा तो वह बदसलूकी करने लगे। आरोप है कि दीपक व आशू हथियार लेकर आए और पशुबाड़े के सामने दो बार फायरिंग कर उन्हें गाली भी दी। पुलिस ने महिपाल की शिकायत पर दीपक व आशू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन