फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   firing on family in manuali village

कार को बीच सड़क खड़ी करके शराब पी रहे युवकों से रास्ता मांगने पर कहासुनी, आरोपियों ने परिवार पर बरसाई गोलियां

Tue, 28 Jan 2020 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
firing on family in manuali village
गांव मनौली व पबसरा के बीच सड़क पर मिला कारतूस। - फोटो : Sonipat
राई। गांव मनौली में सड़क के बीच में कार खड़ी कर शराब पी रहे युवकों से रास्ता मांगना एक कार सवार परिवार को महंगा पड़ गया। शराब के नशे में युवकों ने कार सवार से झगड़ा किया। जब कार सवार वहां से जान बचाकर भागने लगे तो युवकों ने अपनी कार से उनका पीछा कर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। कार में करीब आठ गोलियां लगी हैं। गांव पबसरा में घुसने के बाद पीड़ित परिवार ने लोगों से मदद मांगी तो हमलावरों ने उन्हें भी डरा दिया था। बाद में पीड़ित का परिवार गांव में घुस गया, जिससे उनकी जान बच सकी। बाद में हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने कार सवार युवक के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव चौहान जोशी के रहने वाले रवि ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह गांव भैरा-बांकीपुर में शादीशुदा है। वह रविवार देर शाम को अपनी ससुराल गया था। वहां से वह कार में पत्नी निशु, बहन रिशु व दो साल की बेटी पंक्ति के साथ अपने घर जाने के लिए निकला था। रवि ने पुलिस को बताया कि देर शाम जब वह गांव मनौली से होकर गुजरने लगा तो एक गली में कुछ युवक कार सड़क के बीच खड़ी कर शराब पी रहे थे। पास की ढोल भी बज रहा था, जिससे लगता है कि वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। जब रवि ने उन्हें कार एक तरफ हटाने को कहा तो वह बिफर गए। बाद में उन्होंने कार को हटा लिया। इस पर जब रवि वहां से निकलकर आगे चला तो कार सवार अचानक उसके पीछे आ गए और उसकी कार पर गोलियां बरसा दी। रवि का कहना है कि युवकों के गोलियां बरसाते हुए पीछा करने पर वह घबरा गए और कार को भगाकर गांव पबसरा की तरफ ले गए। इस दौरान उसकी कार की डिग्गी में आठ गोलियां मार दी थी। वह गांव पबसरा में पहुंचे तो वहां कुछ पुरुष व महिलाएं खड़ी थीं। उन्हें देखकर उसने कार को रोककर मदद मांगी को हमलावरों ने गांव के बाहर पहुंचकर भी गोलियां बरसानी बंद नहीं की, जिस पर ग्रामीण भी भाग गए। वह अपनी कार को लेकर गांव पबसरा में घुस गया। उसके बाद हमलावर फरार हो गया। उसके बाद उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार को उसने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चार-पांच हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

15 मिनट तक भय के साए में रहा परिवार
रवि के भाई अजीत ने बताया कि उसके भाई का परिवार 15 मिनट तक भय के साए में रहा। कार सवारों ने मनौली से पबसरा तक उसके भाई की गाड़ी का पीछा किया। जिससे कार सवार उसके भाई के साथ ही भाभी व बहन को जिंदगी का भय सता रहा है। कार सवार अंधाधुंध फायरिंग किए जा रहे थे। यहां तक की गांव पबसरा में जाने के बाद लोगों के सामने भी उन्होंने फायरिंग की। जिससे ग्रामीण भी भाग खड़े हुए। बाद में उसके भाई ने गांव में घुसकर अपनी जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत
वारदात का पता लगने के बाद एफएसएल की टीम ने भी सबूत जुटाए है। टीम ने गांव मनौली व पबसरा के बीच केजीपी फ्लाईओवर के पुल के पास एक कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस टीम मामले से जुड़े सबूत जुटा रही है।

कार सवार युवक ने चार-पांच हमलावरों पर उसकी कार का पीछा कर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। युवक की कार में कई गोलियां लगी हैं। युवक के बयान पर बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। उनका कार हटाने को लेकर झगड़ा हुआ था।
रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed