फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firing done at two places in one night, four arrested

Sonipat News: एक ही रात में दो स्थानों पर किए फायरिंग, चार गिरफ्तार

Sun, 02 Apr 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Firing done at two places in one night, four arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कार सवार छह हमलावरों ने एक ही रात दो स्थानों पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी। उन्होंने पहले देवडू रोड स्थित शिव कॉलोनी और बाद में रूप नगर में जाकर गोलियां चलाई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। रूप नगर की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दो आरोपी दो गोली चलाकर भाग जाते हैं। मामले में सेक्टर-27 थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश व सिविल लाइन थाना पुलिस ने हवाई फायरिंग करने के मुकदमे दर्ज कर लिए। पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मूलरूप से गांव पुरखास धिरान फिलहाल देवडू रोड स्थित शिव कॉलोनी निवासी विकास गुलिया ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनकी हर्षित व उसके साथियों से पुरानी रंजिश है। सोमबीर, हर्ष, कुनाल और उनके साथी ने वर्ष 2019 में भी उनके खिलाफ एक झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद से वह रंजिश रखे हुए है। विकास ने पुलिस को बताया कि रात वह अपने घर में परिवार सहित सो रहा था। देर रात करीब दो बजे हर्ष, हर्षित, प्रेम, गौरव, कार्तिक व प्रिंस कार में सवार उनके घर के बाहर पहुंचे। सभी शराब के नशे में थे। वह बिना नंबर प्लेट लगी कार में आए थे। उन्होंने उनके घर के बाहर आकर गोली चला दी। गनीमत रही गोली उनके घर में दरवाजे में लगी। गोली चलाने के बाद हमलावर कार में सवार होकर भाग गए। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद हत्या की कोशिश व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

वहीं रूप नगर गली नंबर-तीन में देर रात बदमाशों ने हरिओम के घर पर गोली चलाई। यहां पर दो युवकों ने एक ही पिस्तौल से दो राउंड फायर किए। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि घर के बाहर फायर कर रहे युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधे हुआ था। इस वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। थाना सिविल लाइन पुलिस और एफएसएल की टीम इस वारदात को लेकर जांच की थी। मामले में हरिओम ने बताया कि देर रात करीब दो बजे उनके घर के बाहर पटाखे जैसी आवाज आई थी। वह रात को बाहर नहीं आए। सुबह उन्होंने सीसीटीवी देखे तो दो युवक गोली चलाते दिखाई दिए थे। उन्होंने हवाई फायर करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार आरोपी पकड़े तो दोनों वारदात सुलझी
मामले को लेकर एसीपी रमेश कुमार ने बताया कि सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में हुई वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान गांव जैनपुर निवासी हर्ष, गोविंद नगर सोनीपत निवासी प्रेम, सेक्टर-13 सोनीपत निवासी गौरव व ओल्ड डीसी रोड निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। उनके दो साथी हर्षित फाजिलपुर व कार्तिक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी हर्षित ने पहले अपने साथियों संग मिलकर फाजिलपुर में शराब पी थी। उसके बाद नशे में आकर विकास के घर के बाहर फायर किए थे। गिरफ्तार चार आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि रूप नगर में भी उन्होंने फायर किए थे। बताया जा रहा है सैलून संचालक हरिओम के परिचित युवक संग कहासुनी में फायर किए गए है। हालांकि पुलिस पूछताछ के बाद ही पूरे मामले में जानकारी दे पाएगी।

परिवारों से मिले मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार
देवडू रोड और रूप नगर में घरों पर हुई फायरिंग की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन पीड़ित परिवारों से मिले। राजीव जैन ने अधिकारियों से बातचीत कर मामले में ठोस कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed