{"_id":"6058ec618ebc3e5908694f99","slug":"firing-case-gangster-policeman-sent-to-jail-sonipat-news-rtk6011943125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश अजय पर जानलेवा हमला करने के आरोपी सिपाही महेश को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश अजय पर जानलेवा हमला करने के आरोपी सिपाही महेश को भेजा जेल
विज्ञापन
हत्या के प्रयास के आरोपी सिपाही महेश का मेडिकल कराने सामान्य अस्पताल पहुंची सीआईए-2 की टीम।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोर्ट परिसर में बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को गोली मारने के आरोपी सिपाही महेश को पुलिस ने रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी को सीआईए-2 ने तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। उससे गैंगस्टर रामकरण से मिले 40 हजार रुपये भी पुलिस ने एक दिन पहले बरामद कर लिए थे।
कोर्ट परिसर में 18 मार्च को संदीप बड़वासनी गैंग के शार्प शूटर अजय उर्फ बिट्टू को कैदी वाहन में गोली मार दी गई थी। उसको रोहतक से अवैध शस्त्र अधिनियम में पेशी के लिए लाया गया था। गोली मारने का आरोप उसकी सुरक्षा में तैनात सिपाही महेश पर लगा था। महेश को मौके से अवैध हथियार सहित पकड़ा गया था। उसे सीआईए-2 ने तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। उसने अजय को गैंगस्टर रामकरण के कहने पर गोली मारना स्वीकार किया है। तीन दिन के रिमांड के बाद उसको सोमवार दोपहर सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सिपाही महेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
अब सीआईए-1 प्रोडक्शन वारंट पर लेगी
महेश को अब सीआईए-1 की टीम प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। कोर्ट परिसर में अजय को गोली मारने के कुछ देर बाद ही उसके पिता कृष्ण चंद की बरोणा गांव में हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप भी रामकरण गैंग पर है। इस मामले में सिपाही महेश को जानकारी हो सकती है। उसको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके लिए कागजात तैयार किए जा रहे हैं। मंगलवार को इसके लिए न्यायालय में आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी
अजय पर जानलेवा हमला करने के मामले में अभी तक महेश को ही गिरफ्तार किया जा सका है। घटना के कुछ समय बाद उसके पिता की हत्या कर दी गई थी। पुलिस दोनों मामलों को जुड़ा हुआ देखकर जांच कर रही है। अभी मामलों में किसी अन्य की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।