फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firing at Maturam confectionery shop: The person who supplied fake SIM to Bhau gang has been arrested

मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग : भाऊ गैंग को फर्जी सिम देने वाला गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Dec 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Firing at Maturam confectionery shop: The person who supplied fake SIM to Bhau gang has been arrested
फोटो 27: सोनीपत के गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर गोली चलाने के मामले में सिम उपलब्ध करान
गोहाना। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) सोनीपत की टीम ने मातूराम हलवाई की दुकान के बाहर फायरिंग कर दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव कन्हौर के रूकमुद्दीन उर्फ नवाब उर्फ नब्बा है। आरोपी ने मुख्य आरोपियों को सिम उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन


मातूराम हलवाई की दुकान पर 21 जनवरी को सुबह 11 बजे 42 राउंड फायर किए गए थे। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। हमलावरों ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी। गोली चलाने की घटना में एक दूधिया को गोली लगी थी और वह घायल हो गए थे। गोली चलाने की घटना में हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग का नाम सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में रूकमुद्दीन उर्फ नवाब उर्फ नब्बा को गिरफ्तार किया है। मामले में प्रयोग किए गए 10 सिम आरोपी ने ही उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन


रोहित व मोहित संग जेल में रहा आरोपी

एसटीएफ के अनुसार आरोपी रूकमुद्दीन मामले में पहले गिरफ्तार रोहित व मोहित का साथी रहा है। वह उनके साथ जेल में रहा था। उनकी मदद के लिए उसने सिम दिए थे। आरोपी पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, हरियाणा के झज्जर और सोनीपत जिले के विभिन्न थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed