फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fire news

बच्चे के हाथ में लगी माचिस की तीली, फर्नीचर शोरूम हुआ खाक

Mon, 08 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 08 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
fire news
खरखौदा के थाना कलां मार्ग पर स्थित ‘बेस्ट बचत बाजार’ नामक फर्नीचर शोरूम में रविवार को आग लग गई। इससे यहां  रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल की चार गाड़ियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी के चलते आसमान में धुएं का गुबार एकत्र हो गया वहीं आग की लपटें भी काफी दूर तक जाती दिखाईं दी। घटना की सूचना पाकर तहसीलदार शिवकुमार सैनी मौके पर पहुंचे, वहीं थाना प्रभारी राजपाल पुलिस के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

थाना कलां मार्ग पर ‘बेस्ट बचत बाजार’ के नाम से फर्नीचर और गद्दों का शोरूम है। शोरूम के प्रोपराइटर श्रीकृष्ण के पुत्र आनंद ने बताया कि उसके तीन वर्षीय भतीजे वंश को शोरूम में खेलते हुए माचिस मिल गई। उसने अनजाने में माचिस की तीली जला ली और गद्दों पर फेंक दी। जब तक वह आग पर काबू पाने की कोशिश करते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। लगभग 11 बजे की इस घटना के तुरंत बाद उसने दमकल केंद्र को इसकी सूचना दी, लेकिन बवाना से जहां फायरब्रिगेड नहीं आ सकी वहीं सोनीपत से करीब एक घंटे बाद चार दमकल पहुंचीं। इतनी देर में आग ने पूरे शोरूम को चपेट में ले लिया। लगभग साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


शोरूम के ऊपर बने कमरे में फंसी महिला, सीढ़ी और रस्से के सहारे बचाया
आनंद का कहना है आगजनी की घटना के दौरान उसकी भाभी सीमा शोरूम के ऊपर बने कमरे फंस गई थी। जिससे आस-पड़ोस के लोगों ने शोरूम की दूसरी तरफ सीढ़ी और रस्सा आदि बांध कर छत से उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले एक और फिर दो घंटे बाद पहुंचीं तीन अन्य दमकल
खरखौदा या आसपास के गांवों में जब भी आगजनी की घटना होती है तो फायरब्रिगेड को सोनीपत से बुलाना पड़ता है। जब तक दमकल घटनास्थल पर पहुंचती है तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है। कमोवेश ऐसा ही कुछ रविवार को भी हुआ। सूचना के एक घंटे बाद एक फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो सूचना पर तीन अन्य गाड़ी दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचीं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते दमकल घटनास्थल पर पहुंच जातीं तो नुकसान कम हो सकता था।


आर्थिक मदद दिलाने का होगा प्रयास
मौके पर पहुंचे तहसीलदार शिवकुमार सैनी का कहना है कि इस आगजनी में हुए नुकसान का आकलन करने के बाद केस बनाकर आला अधिकारियों को भेजा जाएगा। ताकि पीड़ित की आर्थिक मदद हो सके। इसके साथ ही जिला उपायुक्त से भी खरखौदा में फायरबिग्रेड की गाड़ी तैनात करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed