फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire in Sonipat paint factory, thinner drums burst, smoke covered the sky, panic prevailed

सोनीपत की पेंट फैक्टरी में आग का तांडव: थिनर के ड्रम के फटे, आसमान में छाया धुएं का गुबार; दहशत का माहौल बना

Fri, 31 May 2024 03:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 31 May 2024 03:31 PM IST
सार

गांव फिरोजपुर बांगर स्थित मुर्गा पेंट फैक्टरी में शुक्रवार को करीब सवा 12 बजे आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी में कार्यरत सभी कर्मियों को तुरंत बाहर निकाला गया। जिसके बाद साढ़े 12 बजे अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Fire in Sonipat paint factory, thinner drums burst, smoke covered the sky, panic prevailed
आग का तांडव - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के फिरोजपुर बांगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को मुर्गा पेंट फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने थिनर के ड्रम को चपेट में लिया। जिससे ड्रम फटकर आग तेजी से फैलती चली गई। आग लगते ही कर्मियों को तुरंत बाहर निकाल निकाल दिया गया। आग की सूचना दमकल केंद्र को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 12 गाडियां आग पर काबू पाने में लगी है। सोनीपत समेत झज्जर व रोहतक से भी गाडियां बुलवाई गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


गांव फिरोजपुर बांगर स्थित मुर्गा पेंट फैक्टरी में शुक्रवार को करीब सवा 12 बजे आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी में कार्यरत सभी कर्मियों को तुरंत बाहर निकाला गया। जिसके बाद साढ़े 12 बजे अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पेंट फैक्टरी में रखे थिनर के ड्रम में आग होने के चलते वह धमाके साथ फटने लगे। जिससे आग भडक़ गई थी। अग्निशमन विभाग की टीम को आग पर काबू में मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत के साथ ही झज्जर व रोहतक से अग्निशमन विभाग की गाडिय़ां  बुलवाई गई हैं। 12 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे बाद आग को शांत किया जा सका है। हालांकि आग पर पूरी तरह से काबू पाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसमान में छा गया था धुएं का गुबार
फैक्टरी में लगी आग के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठ गया था। लोग आसमान में दिख रहे धुएं के चलते कंपनी की तरफ दौड़ पड़े। वहां लोगों का जमावड़ा लगने लगा तो पुलिस ने उन्हें हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। औद्योगिक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed