फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire in fast food shop due to short circuit, huge loss

Sonipat News: शार्ट-सर्किट से फास्ट फूड की दुकान में लगी आग, भारी नुकसान

Fri, 25 Oct 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 25 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Fire in fast food shop due to short circuit, huge loss
फोटो 38: सोनीपत के सेक्टर-14 में लगी आग के बाहर निकाला गया फास्ट फूड की दुकान का सामान। संवाद
सोनीपत। सेक्टर-14 की मार्केट में स्थित फास्ट फूड की दुकान में आग लग गई। आग ने साथ लगती इलेक्ट्रिक और देशी घी, मुरब्बा और अचार की दुकान को चपेट में लिया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम ने चार गाड़ियों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी अभिनव ने सेक्टर-14 में ब्रिस्टो-57 फास्ट फूड की दुकान कर रखी है। वीरवार सुबह करीब सवा सात बजे दुकान बंद थी। इसी दौरान शार्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। इससे गैस सिलिंडर फट गया। आग फास्ट फूड की दुकान के पीछे प्रीमियर ट्रेडर्स इलेक्ट्रिक की दुकान को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

प्रीमियर ट्रेडर्स के मालिक अरुण वोहरा ने ही अपनी दुकान का पीछे का आधा हिस्सा फास्ट फूड की दुकान के लिए किराये पर दे रखा है। वहीं उनकी दुकान के साथ लगती जितेंद्र कामरा की घी, मुरब्बा व अचार की दुकान में भी आग पहुंच गई। हादसे की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने चार गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग से इलेक्ट्रिक व फास्ट फूड की दुकान में भारी नुकसान हुआ है। वहीं घी, मुरब्बा और अचार की दुकान को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
लकड़ी की दीवार बना दो हिस्सों में बांट रखी थी दुकान
इलेक्ट्रिक दुकानदार ने अपनी दुकान को दो हिस्सों में बांटकर पीछे का हिस्सा फास्ट फूड की दुकान के लिए किराये पर दे रखा था। फास्ट फूड की दुकान में लगी आग लकड़ी की दीवार जलने के साथ ही इलेक्ट्रिक की दुकान तक पहुंच गई। इससे दोनों हिस्सों में बनी दुकानों में भारी नुकसान हुआ है।
8
घी, मुरब्बा व अचार दुकान संचालक ने दिखाई समझदारी

सुबह लगी आग की सूचना मिलने के बाद घी, मुरब्बा और अचार दुकान संचालक जितेंद्र कामरा दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने पड़ोस में लगी दुकान की आग को अपनी दुकान की तरफ बढ़ते देखा तो शटर खोलकर अंदर से घी व तेल के टिन बाहर निकलवा दिए। इससे उनकी दुकान में आग नहीं फैल सकी।

0
नेताओं और व्यापारियों ने बंधाया ढांढस

सुबह तीन दुकानों में आग लगने की सूचना के बाद विधायक निखिल मदान मौके पर पहुंचे। इनके साथ पार्षद सुरेंद्र मदान भी थे। विधायक ने ढांढस बंधाने के साथ ही सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बाद में वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन, सोनीपत जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंगला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी दुकानदारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान का बीमा कराना चाहिए। इससे उनकी मदद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed