फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire breaks out at a factory in bari industrial area

जूते का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने चार घंटे में पाया काबू

Mon, 13 Jan 2020 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (सोनीपत) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at a factory in bari industrial area
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में लगी आग से उठता धुआं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित जूते का सामान (एडहेसिव व कपड़ा) बनाने वाली ओसिस टैक्स फैब इंडिया फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्टरी के अंदर फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि पास की गत्ता फैक्टरी को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


आग की सूचना पर 10 अग्निशमन गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल गाड़ियों ने पास की फैक्टरी में लगी आग पर पहले काबू पाया। उसके बाद ओसिस टैक्स फैब इंडिया कंपनी में लगी आग पर चार घंटे में काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित 500 नंबर फैक्टरी ओसिस टैक्सफैब इंडिया में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय फैक्टरी के अंदर मौजूद कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। फैक्टरी के अंदर ज्वलनशील केमिकल होने के चलते आग काफी तेजी से फैलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग ने पास की फैक्टरी को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग के ज्यादा फैलने की वजह से कुंडली, सोनीपत, गोहाना, गन्नौर और समालखा से करीब 10 अग्निशमन गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा।

Fire breaks out at a factory in bari industrial area

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने पास की फैक्टरी में लगी आग पर तुरंत काबू पा लिया। लेकिन ओसिस टैक्सफैब इंडिया फैक्ट्री में लगी आग पर 4 घंटे लग गए। आग से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है। आग से फैक्टरी भवन भी पूरी तरह से जर्जर हो गया। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि जांच के बाद ही सही कारणों का पता लग सकेगा।

इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने फिर उठाई दमकल गाड़ियों की मांग
एचएसआईआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा ने कहा की उनकी एसोसिएशन कई बार बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासन से दमकल गाड़ी की व्यवस्था करवाने की मांग कर चुकी है, ताकि आग लगने पर उस पर तुरंत काबू पाया जा सके। लेकिन अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। बार-बार मांग करने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में दमकल केंद्र की निर्माण कार्य तो चल रहा है लेकिन तब तक बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासन की तरफ से एक दमकल गाड़ी की व्यवस्था की जानी चाहिए।

आग को काबू पाने के लिए दीवार तोड़ी
फैक्ट्री के अंदर आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को फैक्ट्रियों की दीवारों को तोड़ना पड़ा। दीवार तोड़ने के बाद कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर लगातार अंदर सुलग रही आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

औद्योगिक क्षेत्र बड़ी से फैक्टरी में आग की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है। अग्निशमन विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर थीं, जिन्होंने आग पर काबू पाया। मामले की जांच की जा रही है। -विनय सिंह, थाना प्रभारी बड़ी औद्योगिक क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed