{"_id":"6653b99200fe0d215206a945","slug":"fire-in-a-container-filled-with-catechu-sonipat-news-c-197-1-snp1001-118794-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कत्थे से भरे कंटेनर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कत्थे से भरे कंटेनर में लगी आग
Mon, 27 May 2024 04:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 May 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर सेक्टर-7 के पास आग से धू-धूकर जलता कंटेनर।
राई। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित सेक्टर-7 मोड़ के फ्लाईओवर पर कत्थे से भरे कंटेनर में आग लग गई। आग लगी देख चालक ने गाड़ी से छलांग दी। सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कंटेनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें भरा कत्था जल गया था।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी ब्रजेश ने बताया कि वह कंटेनर में गांव रामनगर स्थित फैक्टरी से कत्था भरकर लाए थे। उन्हें कत्था यूपी के नोएडा में पहुंचाना था। रामनगर से निकलकर वह हाईवे पर पहुंचे और नोएडा के लिए पानीपत-दिल्ली लेन पर चलने लगे। जब वह सेक्टर-7 के फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अचानक इंजन में आग लग गई। आग लगते ही उन्होंने कंटेनर को रोका और नीचे कूद गए। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम को बताया गया। अग्निशमन विभाग की टीम दो गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
अग्निशमन विभाग सेक्टर-3 के लीडिंग फायरमैन राकेश ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। आग पर काबू पा लिया गया है। वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में वाहनों में ओवर हीटिंग की समस्या हो जाती है। कंटेनर में आग किस कारण लगी इसका पता जांच के बाद लगेगा।