फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in the shop due to explosion of two cylinders, lights in the colony went off due to burning of wires.

Sonipat News: दो सिलिंडर फटने से दुकान में लगी आग, तार जलने से कॉलोनी की लाइट गुल

Sat, 04 May 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 May 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the shop due to explosion of two cylinders, lights in the colony went off due to burning of wires.
फोटो 34. सोनीपत के मोहन नगर स्थित एक दुकान में लगी आग की उठती लपटें। स्रोत: पाठक
सोनीपत। मोहन नगर में स्थित एक दुकान में रखे दो छोटे गैस सिलिंडर फट गए जिसकी चलते दुकान में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दुकान के बाहर बिजली लाइन के तार जलकर टूट गए। जिसकी वजह से मोहन नगर व आसपास इलाके में बिजली गुल हो गई। लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग के कंट्रोल रूम में दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दमकल कर्मी राजेश कुमार ने बताया कि मोहन नगर में क्षेत्रवासी राजू ने छोटे गैस सिलिंडर की दुकान कर रखी है। वह छोटे गैस सिलिंडर भरकर बेचता है। राजेश ने बताया कि राजू ने गैस सिलिंडर भरने के लिए कोई मंजूरी भी नहीं ले रखी है। राजू ने अपने बयान में उन्हें बताया कि दुकान के अंदर तारों में स्पार्किंग की वजह से दो छोटे गैस सिलिंडरों के फटने से आग लगी है। आग की वजह से दुकान के बाहर से गुजर रही बिजली लाइन के तार जलकर टूट गए। जिसके चलते मोहन नगर व आसपास क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दुकान में लगी आग पर काबू पाया। बिजली कर्मियों ने नई तार बिछाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed