{"_id":"666b2b5bec6947091a0b6bff","slug":"fire-broke-out-in-foam-factory-warehouse-due-to-short-circuit-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119632-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शाॅर्ट सर्किट से फोम फैक्टरी के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शाॅर्ट सर्किट से फोम फैक्टरी के गोदाम में लगी आग
Thu, 13 Jun 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत में गांव बड़वासनी के पास फैक्टरी के गोदाम में आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ शेड। संवाद
सोनीपत। गांव बड़वासनी के पास पोलीयूरीथेन (पीयू) फोम बनाने की फैक्टरी के गोदाम में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना दमकल केंद्र को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। तब तक वहां पर रखा फोम व अन्य सामान जल गया।
शहर के मॉडल टाउन निवासी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि गांव बड़वासनी के पास फैक्टरी में पीयू फोम बनाने का काम होता है। फैक्टरी में ही गोदाम है, जिसमें फोम व अन्य सामान था। वीरवार सुबह करीब 7:30 बजे फैक्टरी में तैनात गार्ड ने फोन कर बताया कि गोदाम में अचानक आग की लपटें उठने लगी। स्थानीय प्रयासों से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग बढ़ती ही गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।