{"_id":"680e82cea7bfe87d060de85b","slug":"fire-broke-out-in-flywood-factory-extinguished-in-two-hours-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135856-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फ्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, दो घंटे में बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फ्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, दो घंटे में बुझाई
Mon, 28 Apr 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो :29: सोनीपत के गन्नौर स्थित गांव रामनगर के पास प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग। संवाद
- फोटो : mathura
गन्नौर । गांव रामनगर रोड स्थित फ्लाईवुड फैक्टरी में शुक्रवार देर शाम भीषण आग लग गई। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
रामनगर स्थित रामपुर प्लाईवुड फैक्टरी में लकड़ी के दरवाजे बनाए जाते थे। रविवार देर शाम करीब पौने आठ बजे फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट के कारण लकड़ी के बुरादे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
सूचना मिलते ही थाना बड़ी प्रभारी युद्धवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गन्नौर तथा बड़ी दमकल केंद्रों से गाडि़यां बुलाईं गईं। कुछ समय बाद सोनीपत और कुंडली दमकल केंद्रों से सात और दमकल गाडि़यों को भेजा गया। दस दमकल गाडि़यों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया।

फोटो :29: सोनीपत के गन्नौर स्थित गांव रामनगर के पास प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग। संवाद- फोटो : mathura
विज्ञापन