फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in a wood coating factory, four vehicles extinguished it in two hours

Sonipat News: वुड कोटिंग फैक्टरी में लगी आग, चार गाड़ियों ने दो घंटे में बुझाई

Tue, 16 Sep 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a wood coating factory, four vehicles extinguished it in two hours
फोटो : 19: एवी वुड कोटिंग प्राइवेट लिमिटेड से उठ रही आग की लपटें। पाठक
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर 226 में स्थित एवी वुड कोटिंग प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना के समय फैक्टरी में कर्मचारी व मजदूर काम कर रहे थे। उन्हें तुरंत सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जब तक आग बुझाई गई फैक्टरी का ऊपरी हिस्सा जल चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण पहली मंजिल पर एसी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फैक्टरी में केमिकल व लकड़ी का काम होने के कारण आग तेजी से फैली। आग से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन कर रही जागरूक
एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गोयक ने कहा कि आग पर दमकल गाड़ी ने समय रहते काबू पा लिया। औद्योगिक क्षेत्र में सभी फैक्टरियों के पास भी नियमानुसार दमकल उपकरण व आग पर काबू पाने के सभी प्रबंध होने चाहिए। एसोसिएशन लगातार फैक्टरी संचालकों को इस संबंध में जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed