{"_id":"67c756f69fe51af4b306d0b2","slug":"fire-broke-out-in-a-paint-factory-drums-filled-with-chemicals-kept-bursting-with-a-bang-sonipat-news-c-197-1-snp1001-133217-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पेंट फैक्टरी में लगी आग, धमाके के साथ फटते रहे केमिकल से भरे ड्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पेंट फैक्टरी में लगी आग, धमाके के साथ फटते रहे केमिकल से भरे ड्रम
विज्ञापन
फोटो :: 38 : सोनीपत के खरखौदा स्थित फिरोजपुर बांगर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में सोमवार देर र
- फोटो : लोगों को समझाते थाना प्रभारी
खरखौदा। गांव फिरोजपुर बांगर औद्योगिक क्षेत्र में कुतुबगढ़-मुंगेशपुर मार्ग के पास एवीएम इंसुलेशन टेक्नोलॉजी पेंट फैक्टरी में देर रात भीषण आग लग गई। आग ने साथ लगती फैक्टरी व उसके गोदाम को चपेट में ले लिया। फैक्टरी में मौजूद 20 कर्मियों ने भागकर जान बचाई। आग से साथ लगती फैक्टरी में खड़ी तीन बाइक व सफारी गाड़ी भी जलकर ढांचा बन गई। दमकल विभाग की 15 गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। आग से फैक्टरी मालिकों को भारी नुकसान हआ है।
गांव फिरोजपुर बांगर स्थित एवीएम इंसुलेशन टेक्नोलाजी पेंट फैक्टरी में सोमवार देर रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। फैक्टरी में रखे केमिकल में आग लगने से ड्रम धमाके के साथ फटने लगे, जिससे आग तेजी से फैलने लगी। पेंट के डिब्बे भी ब्लास्ट होने के साथ ही दूर-दूर जाकर गिरने लगे। आग से पेंट फैक्टरी पूरी तरह से जल गई। इससे फैक्टरी संचालक को भारी नुकसान हुआ है। आकलन जांच के बाद हो सकेगा।
साथ लगती फैक्टरी व गोदाम आग की भेंट चढ़े
आग ने फैक्टरी के साथ लगती प्लास्टिक का कच्चा माल तैयार करने वाली ताज इंटरप्राइजेज कंपनी को भी चपेट में ले लिया। आग लगने की घटना के दौरान उसमें 20 कर्मी काम कर रहे थे। आग लगने के बाद उन्होंने बाहर भागकर जान बचाई। फैक्टरी में तैयार सामान व मशीन जल गई। फैक्टरी भरभरा कर गिर गई। फैक्टरी के कार्यालय में रखा सामान व जरूरी कागजात भी आग में जल गए। इसके साथ ही फैक्टरी में खड़ी तीन बाइक व गोदाम में खड़ी सफारी गाड़ी भी जल गई।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर में लगी आग तो भडक़ती चली गई
पेंट फैक्टरी में लगी आग इतनी भयानक थी कि वहां पर रखा सारा सामान जल गया। इसके बाद साथ लगती फैक्टरी में आग गई। साथ लगती फैक्टरी में रखे गैस सिलिंडर तक इस आग की भेंट चढ़े और उनमें ब्लास्ट होने पर आग और भड़क गई। फैक्टरी में लगी आग इतनी भयावह थी कि आग की लपटे वह धुएं का गुब्बार काफी दूर से रात के समय दिखाई दे रहा था। गनीमत रही कि कोई आग की चपेट में नहीं आया।
15 गाड़ियों ने 10 किमी से पानी लाकर आग पर पाया काबू
आग लगने के बाद खरखौदा, सोनीपत, कुंडली, दिल्ली के नरेला, बवाना व झज्जर के बहादुगरढ़ से 15 गाडिय़ों को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान आसपास पानी नहीं मिलने पर दमकल गाडिय़ों को करीब दस किलोमीटर दूर खरखौदा आकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। तडक़े चार बजे आग पर काबू पाया जा सका।
15 दिन से बंद थी पेंट फैक्टरी
आसपास के लोगों ने बताया कि पेंट फैक्टरी में करीब 15 दिनों से काम बंद था। सोमवार को ही उसके बॉयलर को ठीक करवाया था। ऐसे में हो सकता है कि बॉयलर में कोई कमी रह गई हो और वह फटने से आग लगी हो। हालांकि अभी तक आगजनी के स्पष्ट कारण पता नहीं चल सके हैं।
आसमान में धुएं का गुबार
फैक्टरी में लगी आग के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठ गया। लोग आसमान में दिख रहे धुएं के चलते कंपनी की तरफ दौड़ पड़े। आग लगने की 14 दिन में दूसरी घटना है। इससे पहले भी सैदपुर स्थित फैक्टरी में देर रात आग लग गई थी। नौ गाडिय़ों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। फैक्टरी में पाउडर कोटिंग का कच्चा मटेरियल यानी सूखा पेंट तैयार किया जाता था।

फोटो :: 38 : सोनीपत के खरखौदा स्थित फिरोजपुर बांगर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में सोमवार देर र- फोटो : लोगों को समझाते थाना प्रभारी