{"_id":"64b43e3f824fd473fe0f5434","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-car-four-people-survived-sonipat-news-c-197-1-snp1002-3049-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चलती कार में लगी आग, चार लोगों की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चलती कार में लगी आग, चार लोगों की बची जान
Mon, 17 Jul 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो :49: नेशनल हाईवे पर रसोई के पास आग लगने से धू-धूकर जलती कार।
राई। नेशनल हाईवे-44 पर गांव रसोई के पास स्थित पारकर मॉल के सामने चलती कार में अचानक क्लच खराब होने के बाद आग लग गई। दिल्ली से करनाल जा रहे कार सवार युवकों ने तुरंत कार को रोका बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने से कार धू-धूकर जलने लगी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन कार ढांचा बन गई।
दिल्ली निवासी इमरान ने बताया कि वह कार में तीन अन्य लोगों संग करनाल जा रहे थे। वह रविवार देर शाम पारकर माल के सामने पहुंचे तो कार के क्लच ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने कार की गति को धीमा कर रोकना चाहा तो इंजन में आग लग गई। आग तेजी से बढऩे लगी। उन्होंने तुरंत कार को एक तरफ रोका और चारों नीचे उतर गए। राहगीरों ने कार में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई, लेकिन तक तब कार जलकर ढांचा बन गई थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।