{"_id":"67b8da11b96944201a00634e","slug":"fire-broke-out-in-a-factory-9-vehicles-brought-it-under-control-sonipat-news-c-197-1-snp1003-132622-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फैक्टरी में लगी आग, 9 गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फैक्टरी में लगी आग, 9 गाड़ियों ने पाया काबू
Sat, 22 Feb 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत के गांव पिपली के पास स्थित कृष्णा पॉलीमर फैक्टरी में वीरवार देर रात लगी आग की उ
खरखौदा। गांव पिपली स्थित कृष्णा पॉलीमर फैक्टरी में वीरवार देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही आग की लपट उठती दिखाई दे रही थी। सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिले भर से नौ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है।
पिपली में राजकीय महाविद्यालय के नजदीक कृष्णा पॉलीमर फैक्टरी में पॉलीमर रेजिन तैयार किया जाता है। इस फैक्टरी में देर रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जैसे ही आग की लपटें उठीं तो फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड ने इसकी सूचना फैक्टरी मालिक को दी। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को कॉल कर आग के बारे में जानकारी दी। सोनीपत, बड़ी औद्योगिक क्षेत्र, खरखौदा, राई व कुंडली स्थित दमकल केंद्रों से नौ गाड़ी मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। आग इतनी विकराल थी कि उसे बुझाने में साढ़े चार घंटे लग गए। आग पर काबू पाने तक फैक्टरी में काफी नुकसान हो गया। फैक्टरी में तैयार किए जाने वाल रेजिन ने तेजी से आग पकड़ी।
दो घंटे पहले भी लगी थी आग, टीम को बीच रास्ते काबू पाने का मिला संदेश
पॉलीमर फैक्टरी में देर रात करीब साढ़े 11 बजे आग लगी थी। दमकल केंद्र को उस दौरान काॅल कर सूचना भी दी गई। हालांकि वहां कार्यरत कर्मियों ने दमकल कर्मियों के आने से पहले ही आग बुझा दी। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी को बीच रास्ते ही इसकी जानकारी दी गई। आग पर काबू कर लेने का मैसेज मिलने पर दमकल गाड़ी वापस आ गई। इसके बाद डेढ़ बजे फिर से आग लगने की सूचना दमकल केंद्र को दी गई। केमिकल होने के कारण तेजी से आग बढ़ती गई। इस सूचना पर जिलाभर से नौ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिसमें साढ़े चार घंटे का समय लग गया। अंदेशा है कि पहले लगी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। बाद में आग फिर से धधक गई।