{"_id":"658cf924f901f8ac6a05fd55","slug":"fire-breaks-out-in-utensils-factory-in-sonipat-goods-and-machinery-burnt-down-accident-in-snb-company-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: बर्तन फैक्टरी में लगी आग; सामान व मशीन जलकर बनी ढांचा, घने कोहरे के कारण समय पर नहीं मिली मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: बर्तन फैक्टरी में लगी आग; सामान व मशीन जलकर बनी ढांचा, घने कोहरे के कारण समय पर नहीं मिली मदद
Thu, 28 Dec 2023 10:01 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:01 AM IST
सार
सोनीपत में फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्टरी के मैनेजर अशोक मित्तल ने बताया कि रात 11 बजकर 50 मिनट पर उन्हें गार्ड ने सूचना दी कि फैक्टरी में आग लगी है। फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के कुंडली के पास स्थित नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्टील के बर्तन बनाने की फैक्टरी में देर रात आग लग गई। रात को फैक्टरी बंद होने के चलते अंदर कोई कर्मी नहीं था। आग लगी देख सुरक्षा गार्ड ने मैनेजर को अवगत कराया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कोहरे के चलते गाड़ियों को पहुंचने में समय लगा। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
नाथूपुर स्थित एसएनबी बर्तन फैक्टरी के मैनेजर अशोक मित्तल ने बताया कि रात 11 बजकर 50 मिनट पर उन्हें गार्ड ने सूचना दी कि फैक्टरी में आग लगी है। उसने आग के फोटो भी उन्हें भेजे। उनकी फैक्टरी में क्लासिक एसेंशियल्स के नाम से स्टील के बर्तन बनाए जाते हैं। रात को फैक्टरी बंद रहती है, जिसके चलते अंदर कोई कर्मचारी नहीं था। सूचना के बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
विज्ञापन
जिस पर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने प्रयास शुरू कर दिए। सुबह नौ बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, लेकिन धुआं अभी उठ रहा है। फायर ब्रिगेड अधिकारी यासीन खान ने बताया कि देर रात आग लगने की जानकारी मिली थी। रात को ही गाड़ियों को भेज दिया गया। आग से फैक्टरी में काफी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां लगाई गई है। आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
रात को घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत
फैक्टरी मैनेजर अशोक ने बताया कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहुंचने में देरी हुई। रात को कोहरा होने के कारण गाड़ियां देरी से पहुंच सकी। आग से हुए नुकसान का पता आकलन के बाद लग सकेगा।