फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire breaks out in utensils factory in Sonipat, Goods and machinery burnt down, accident in SNB company

Sonipat: बर्तन फैक्टरी में लगी आग; सामान व मशीन जलकर बनी ढांचा, घने कोहरे के कारण समय पर नहीं मिली मदद

Thu, 28 Dec 2023 10:01 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 28 Dec 2023 10:01 AM IST
सार

सोनीपत में फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्टरी के मैनेजर अशोक मित्तल ने बताया कि रात 11 बजकर 50 मिनट पर उन्हें गार्ड ने सूचना दी कि फैक्टरी में आग लगी है। फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
Fire breaks out in utensils factory in Sonipat, Goods and machinery burnt down, accident in SNB company
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के कुंडली के पास स्थित नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्टील के बर्तन बनाने की फैक्टरी में देर रात आग लग गई। रात को फैक्टरी बंद होने के चलते अंदर कोई कर्मी नहीं था। आग लगी देख सुरक्षा गार्ड ने मैनेजर को अवगत कराया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कोहरे के चलते गाड़ियों को पहुंचने में समय लगा। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


नाथूपुर स्थित एसएनबी बर्तन फैक्टरी के मैनेजर अशोक मित्तल ने बताया कि रात 11 बजकर 50 मिनट पर उन्हें गार्ड ने सूचना दी कि फैक्टरी में आग लगी है। उसने आग के फोटो भी उन्हें भेजे। उनकी फैक्टरी में क्लासिक एसेंशियल्स के नाम से स्टील के बर्तन बनाए जाते हैं। रात को फैक्टरी बंद रहती है, जिसके चलते अंदर कोई कर्मचारी नहीं था। सूचना के बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
विज्ञापन


जिस पर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने प्रयास शुरू कर दिए। सुबह नौ बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, लेकिन धुआं अभी उठ रहा है। फायर ब्रिगेड अधिकारी यासीन खान ने बताया कि देर रात आग लगने की जानकारी मिली थी। रात को ही गाड़ियों को भेज दिया गया। आग से फैक्टरी में काफी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां लगाई गई है। आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत
फैक्टरी मैनेजर अशोक ने बताया कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहुंचने में देरी हुई। रात को कोहरा होने के कारण गाड़ियां देरी से पहुंच सकी। आग से हुए नुकसान का पता आकलन के बाद लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed