{"_id":"65a8017ab9f9a4e8d5095e94","slug":"fire-breaks-out-in-tiles-and-marble-shop-loss-worth-lakhs-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12570-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टाइल्स व मार्बल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टाइल्स व मार्बल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Wed, 17 Jan 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। रेलवे रोड पर श्री श्याम टाइल्स व मार्बल की दुकान में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा सारा सामान जल गया। दुकानदार ने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है।
गन्नौर मंडी निवासी दुकानदार गौरव जैन ने बताया कि वह मंगलवार शाम को अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 11 बजे उनके पास फोन आया कि उनकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। जब वह दुकान पर पहुंचे और दुकान का शटर खोला तो दुकान के अंदर आग की लपटें बुरी तरह से उठ रही थी। जिसके बाद दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला एवं गन्नौर व्यापार मंडल के प्रधान शेखर चंद जैन, राजकुमार अग्रवाल, संदीप सिंघल दुकानदार से मिलने पहुंचे। संजय सिंगला ने सरकार से दुकानदार गौरव जैन को आग लगने से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने करीब चार साल पहले व्यापारी कल्याण कोष बोर्ड का गठन किया था। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए 37 करोड़ रुपये का प्रीमियम इंश्योरेंस कंपनी में जमा कराया था, लेकिन आज तक प्रदेश में किसी व्यापारी को मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने सरकार से प्रीमियम राशि में से पीड़ित दुकानदारों को उनका मुआवजा दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग
कामी रोड पर राजपुर गोशाला के निकट चलती कार में अचानक आग लग गई। कार मालिक आशीष ने अपनी कार को सड़क किनारे खड़ा कर तुरंत कार से निकल गया। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद बड़ी दमकल केंद्र से गाड़ी मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार ढांचा बन चुकी थी।