फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire breaks out in plastic grain warehouse in Rai of Haryana

सोनीपत: प्लास्टिक दाना के गोदाम में लगी आग, 10 गाड़ियों ने तीन घंटे में पाया काबू

Sun, 06 Feb 2022 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 10:37 PM IST
सार

आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका। जांच के बाद जानकारी मिलेगी। टीन शेड होने के कारण आग पर काबू पाने में अग्निशमन विभाग को परेशानी हुई। गोदाम में प्लास्टिक दाना व रबड़ वेस्ट को लाकर रखा जाता था। गोदाम में आग से पड़ोस के मकान में भी आई दरार।

विज्ञापन
Fire breaks out in plastic grain warehouse in Rai of Haryana
गांव नाथूपुर स्थित गोदाम में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते अग्निशमन विभाग के कर्मी। गोदाम में लगी आग से पास के मकान में आई दरार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में राई क्षेत्र में गांव नाथूपुर स्थित प्लास्टिक दाना और रबड़ वेस्ट के गोदाम में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने गोदाम मालिक व अग्निशमन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 10 गाड़ियों की मदद से तीन घंटे में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आकलन के बाद ही आग से हुए नुकसान का पता लग सकेगा।

विज्ञापन


टीडीआई किंग्सबरी निवासी विकास भामड़ी ने बताया कि वह नाथूपुर गांव में प्लास्टिक दाना और रबड़ वेस्ट का गोदाम चलाते हैं। यहां पर सामान लाकर रखा जाता है। उन्होंने बताया कि रविवार होने के कारण गोदाम बंद था। यहां कोई मजदूर भी नहीं था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे उन्हें आग लगने का पता लगा। जिस पर अग्निशमन विभाग की टीम को अवगत कराया।
विज्ञापन


सूचना के बाद राई, कुंडली व सोनीपत से अग्निशमन विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गोदाम टीन शेड का होने के कारण आग पर काबू पाने में परेशानी हुई। साथ ही आग प्लास्टिक दाना व रबड़ में थी। जिसके चलते भी परेशानी हुई। जिस पर पानीपत से एक व बहादुरगढ़ से दो अन्य गाड़ियों को बुलाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम मालिक विकास का कहना है कि रविवार को गोदाम बंद था। सभी बिजली उपकरण बंद थे। ऐसे में शार्ट सर्किट होने का अंदेशा नहीं है। उसके बावजूद आग लगी है। उसने आग लगने के कारणों की जांच कराने की मांग की है। गांव नाथूपुर के बुजुर्ग राजपाल ने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में किसी को जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि आबादी क्षेत्र में बने गोदाम से गांव में हड़कंप मच गया था। आग से गोदाम के पास स्थित ग्रामीण इंद्र सिंह के मकान की दीवार में दरार आ गई है। टीन शेड से गोदाम बनाए जाने से आग पर काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 

आग से फैल गया धुएं का गुबार 

गोदाम में प्लास्टिक दाना और रबड़ होने के कारण आग का गुबार फैल गया। धुआं फैलने से आग पर काबू पाने में भी परेशानी हुई। साथ ही आसपास के लोगों को भी धुएं ने काफी परेशान किया। आग पर काबू पाने के बाद भी धुआं उठता रहा। बाद में धुआं खत्म हो सका। 

गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। एरिया संकरा होने व लोहे के शेड होने से थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। साथ ही पता लगाया जाएगा कि गोदाम मालिक के पास अग्निशमन की एनओसी थी या नहीं। नहीं मिलने पर नोटिस दिया जाएगा। - राजेंद्र सिंह दहिया, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed